{"_id":"5ecc7bce608c2b3aab3716a5","slug":"amit-shah-gesture-on-eve-of-eid-120-prisoners-from-jammu-and-kashmir-call-on-their-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के 122 कैदियों को गृह मंत्री शाह का तोहफा, ईद पर परिवार से करवाई बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर के 122 कैदियों को गृह मंत्री शाह का तोहफा, ईद पर परिवार से करवाई बात
Tue, 26 May 2020 08:29 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 26 May 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के अलग-अलग राज्यों की जेलों में बंद जम्मू-कश्मीर के 120 से अधिक कैदियों को ईद पर घर फोन करने की अनुमति दी गई। ऐसा गृह मंत्री अमित शाह के कहने पर हुआ। गृह मंत्री ने हाल ही में उन कश्मीरियों की एक सूची संकलित करने के निर्देश जारी किए थे जो विभिन्न जेलों में बंद हैं। इस बात की जानकारी एक सरकारी अधिकारी ने दी।
विज्ञापन
ईद के मौके पर तीन राज्यों- उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली की जेलों में बंद 122 कैदियों को उनके परिवार के सदस्यों के साथ बात करने की अनुमति दी गई। अधिकारियों ने कहा कि कैदियों में से 106 यूपी की छह जेलों में जबकि 15 अन्य हरियाणा की जेलों में बंद हैं। हालांकि आतंक से संबंधित मामलों में बंद कैदियों को यह रियायत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि यह कोशिश कश्मीरी कैदियों और उनके परिवार की जिंदगी मे कुछ खुशियां लाने की थी। अन्य कैदियों के विपरीत, कश्मीर के कैदियों के पास तार्किक कारणों की वजह से कई आगंतुक नहीं आते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जो लोग आतंक से संबंधित मामलों में आरोपी नहीं है उनके प्रति सरकार सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार अपनाने वाली है।
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में हुई मुठभेड़ का संदर्भ देते हुए एक अधिकारी ने कहा, ‘जो लोग आतंक से संबंधित मामलों में शामिल हैं उनके साथ क्या होता है वो आपने सुबह देखा।’ दरअसल, सोमवार को कुलगाम में दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। जिसमें से सशस्त्र बलों ने एक की पहचान आदिल अहमद वानी उर्फ अबु इब्राहिम और दूसरे की पहचान शाहीन बशीर थोकर के तौर पर की है।