फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah during annual general meeting of FICCI that our decision may be wrong, but our intention was never wrong

अमित शाह: हो सकता है हमारा फैसला गलत हो, लेकिन हमारी नियत कभी गलत नहीं थी

Fri, 17 Dec 2021 02:53 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 17 Dec 2021 02:53 PM IST
सार

अमित शाह ने कहा कि पिछले सात साल में हमारी सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है क्योंकि हमारी नियत कभी गलत नहीं थी। आलोचकों ने भी हमारे काम को देखा है। 
 

विज्ञापन
Amit Shah during annual general meeting of FICCI that our decision may be wrong, but our intention was never wrong
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि हो सकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कुछ फैसले गलत हों, लेकिन हमारा इरादा कभी भी गलत नहीं था। उन्होंने यह बात फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज(फिक्की) के 94वीं वार्षिक जनरल बैठक के दौरान कही। कहा कि पिछले सात सालों में सरकार के ऊपर कोई भ्रष्टाचार के आरोप भी नहीं लगा सका है, क्यों कि हमारी नियत कभी गलत नहीं रही। उन्होंने कहा कि सरकार की आलोचना करने वालों ने भी देखा कि इन सात सालों में देश में किस तरह के बदलाव हुए। अमित शाह ने कहा कि कोरोना महामारी के समय सरकार ने कई योजनाएं लागू कीं, जिनका परिणाम आने वाले समय में दिखाई देगा और देश तेजी से आगे बढ़ेगा। 

विज्ञापन


डबल डिजिट में भी पहुंचे तो आश्चर्य नहीं 
गृहमंत्री ने कहा कि मैं मानता हूं कि शायद 2021-22 में दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भारत बनेगा। अगर हम डबल डिजिट में भी पहुंचते हैं, तो मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा। आगे कहा कि पौने 2 साल तक 80 करोड़ लोगों को प्रति व्यक्ति/प्रति महीना 5 किलो अनाज निःशुल्क देने का काम भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है। ये बहुत बड़ा काम है, ऐसा काम दुनिया में कहीं नहीं किया गया। नरेन्द्र मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि ये है कि 130 करोड़ लोगों के देश का लोकतंत्र पर, संसदीय लोकतंत्र प्रणाली पर भरोसा बढ़ा है। उन्होंने देश के अर्थतंत्र का दायरा बढ़ाया है।
विज्ञापन


फिक्की के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता
अमित शाह ने कहा कि 1927 से लेकर आज तक देश के विकास में फिक्की का जो योगदान है, अब मौका है कि उसको कई गुना बढ़ाकर सार्थक तरीके से देश के विकास को बढ़ाने का। इसके लिए आप लोग आगे आएं और नए-नए क्षेत्रों को आप भी छुएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed