फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah congratulate PM Modi for Seoul Peace Prize

पीएम मोदी को सियोल शांति सम्मान मिलने पर अमित शाह ने दी बधाई

Wed, 24 Oct 2018 03:54 PM IST
नई दिल्ली, भाषा
नई दिल्ली, भाषा Updated Wed, 24 Oct 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah congratulate PM Modi for Seoul Peace Prize
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सियोल शांति सम्मान के लिए चुने जाने पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने बुधवार को कहा कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर दुनिया नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार रही है। शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि यह 130 करोड़ देशवासियों के लिये आनंद और गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रतिष्ठित सियोल शांति सम्मान के लिए चुना गया है। सम्मान प्रदान करने वाली समिति ने वैश्विक सहयोग एवं वैश्विक आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों पर ध्यान दिया है ।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सियोल शांति पुरस्कार दुनिया के प्रतिष्ठित सम्मान में शामिल है। यह सम्मान अतीत में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिवों, कुछ विश्व नेताओं, शीर्ष नीति निर्माताओं और संगठनों को दिया गया है। जिन्होंने पृथ्वी के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सामाजिक बदलाव में भूमिका निभाई हो।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को भ्रष्टाचार समाप्त करने, सामाजिक एकीकरण को मजबूती देकर आर्थिक वृद्धि और लोकतंत्र के विकास को आगे बढ़ाने तथा भारतीयों के विकास के लिए अथक प्रयास करने की खातिर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि पुरस्कार समिति ने 'मोदीनॉमिक्स' पर विचार किया जिसका आधार समाज के सभी वर्गों के लोगों में समानता और सशक्तिकरण की भावना को मजबूत बनाना है। प्रधानमंत्री की साहसिक एवं नवोन्मेषी विदेश नीति को भी सराहा गया है जिसमें 'एक्ट ईस्ट पालिसी' शामिल है।'

शाह ने कहा कि दुनिया महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार रही है। 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के जरिये प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के लिए बेहतर कल के निर्माण के अगुवा हैं। उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी को अंतरराष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक आर्थिक वृद्धि में योगदान देने के लिए साल 2018 के सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी देते हुये बताया कि मोदी ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुने जाने पर आभार व्यक्त किया है एवं कोरिया गणराज्य के साथ भारत के गहरे संबंधों के आलोक में इसे स्वीकार किया है।


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, 'विश्व ने अंगीकार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'मोदीनॉमिक्स' के माध्यम से भारत एवं विश्व में उच्च आर्थिक वृद्धि, भारत में मानव विकास सुधार और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में योगदान के लिए साल 2018 का प्रतिष्ठित सियोल शांति पुरस्कार दिया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed