फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah: BJP will form next govt in Goa with absolute majority

चेतावनी: अमित शाह ने पाकिस्तान को ललकारा, कहा- घुसपैठ बंद नहीं की तो फिर करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक

Thu, 14 Oct 2021 03:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 14 Oct 2021 03:34 PM IST
सार

गोवा में फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बार आप, कांग्रेस, राकांपा, शिवसेना व अन्य दल भी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Amit Shah: BJP will form next govt in Goa with absolute majority
अमित शाह, गृह मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उम्मीद जताई है कि गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। हालांकि अभी चुनाव दूर हैं, लेकिन मैं गोवा की जनता से अपील करता हूं कि वह राज्य में फिर भाजपा सरकार बनाने के लिए मन बना ले।

विज्ञापन

शाह ने गुरुवार को गोवा के धारबंडोरा में राष्ट्रीय फोरेंसिक साइंसेस यूनिवर्सिटी (NFSU) का शिलान्यास किया। गृहमंत्री ने गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर को याद किया और कहा कि उन्होंने इस राज्य को उसकी पहचान दी। पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर को सेना के लिए वन रैंक, वन पेंशन (OROP) देने के लिए भी याद किया जाएगा। भारत पीएम मोदी और पर्रिकर को हमेशा याद करेगा।
विज्ञापन


इन मामलों में फोरेंसिक जांच अनिवार्य करने की योजना
गृह मंत्री ने राष्ट्रीय फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के शिलान्यास समारोह में कहा कि सरकार उन मामलों की फोरेंसिक जांच अनिवार्य करने पर विचार कर रही है, जिनमें छह साल या इससे ज्यादा की सजा का प्रावधान है। अमित शाह ने कहा कि फोरेंसिक साइंस के क्षेत्र में प्रशिक्षित लोगों की कमी है, इसके कारण सजा की दर पर असर पड़ता है और मुकदमों का अंबार लगता है। गृह मंत्री ने कहा कि हमें कट्टर अपराधियों के मन में भय पैदा करने की जरूरत है, इसलिए हमें फोरेंसिक साइंस के क्षेत्र में प्रशिक्षित लोगों की जरूरत है, इनकी अभी कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी 600 जिलों में चाहिए फोरेंसिक टीम
अमित शाह ने कहा कि देश के सभी 600 जिलों में फोरेंसिक टीम होना चाहिए। हर जिले में एक छोटी फोरेंसिक साइंस लैब व एक डिप्टी एसपी स्तर का अधिकारी पदस्थ होना चाहिए और एक मोबाइल फोरेंसिक वैन भी होना चाहिए। इस तरह के ढांचे के लिए 30 से 40 हजार लोगों की जरूरत है। इतने बड़े ढांचे की जरूरत कैसे पूरी होगी, इसलिए हमें ऐसे संस्थान चाहिए, जहां फोरेंसिक शिक्षा दी जाए।

15 नवंबर से गोवा में चार्टर्ड फ्लाइट्स आएंगी
शाह ने कहा कि गोवा व केंद्र में डबल इंजन की भाजपा सरकार राज्य के विकास में मदद करेगी। दक्षिण गोवा के धारबंडोरा में एनएफएसयू की आधारशिला रखने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पर्यटन आधारित इस राज्य में 15 नवंबर से चार्टर्ड फ्लाइट्स आना शुरू हो जाएगी। उन्होंने पीएम मोदी ने इसकी इजाजत दे दी है। शाह ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ये उड़ानें शुरू होने के बाद राज्य में पर्यटक बढ़ेंगे। शाह ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत नीत गोवा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उसने राज्य के सभी पात्र लोगों केा कोविड-19 के टीके का पहला डोल लगा दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपील की कि नागरिकों को दोनों खुराक जल्दी लगा दी जाएं।

पाकिस्तान पर भी साधा निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में बढ़ी आतंकी गतिविधियों पर पड़ोसी मुल्क पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ने घुसपैठ बंद नहीं की, तो हम चुप नहीं बैठेंगे। अगर कश्मीर में आम नागरिकों की हत्याओं का खेल बंद नहीं किया, तो हम फिर से सर्जिकल स्ट्राइक करने से पीछे नहीं हटेंगे। शाह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से भारत ने अपना रुख साफ कर दिया है कि हम हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर आप उल्लंघन करेंगे तो हम भी करारा जवाब देंगे।


2017 में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी, पर सोती रह गई
गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए फरवरी 2022 में चुनाव होने हैं। इस बार चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के अलावा कई अन्य दल भी मैदान में होंगे। केजरीवाल की आप, ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस, महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना भी मैदान संभालेंगी। कांग्रेस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 2017 के चुनाव में कांग्रेस 17 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन 13 सीटें जीती भाजपा ने ताबड़तोड़ अन्य दलों से गठबंधन कर सरकार बना ली थी और कांग्रेस सोती रह गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed