'ओ बंगाल पुलिस, जरा वापस जाओ': जब गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से दी चेतावनी, देखें वीडियो
बंगाल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने पुलिसकर्मियों की दखलअंदाजी पर कड़ा ऐतराज जताया। साथ ही, उन्होंने राजनीतिक हिंसा में शामिल तत्वों को कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। शाह ने और क्या-क्या कहा? खबर में जानिए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
रैली के बीच अचानक क्यों भड़के गृह मंत्री?
अमित शाह मंच से भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे थे। तभी मंच के करीब तैनात पश्चिम बंगाल पुलिस कर्मी कुछ ऐसी हरकत करने लगे जिससे भाषण में व्यवधान पैदा हुआ। शाह को लगा कि पुलिस की इन गतिविधियों से न केवल व्यवस्था बिगड़ रही है, बल्कि जनता और उनके बीच का संपर्क भी टूट रहा है। नाराजगी जाहिर करते हुए अमित शाह ने माइक पर ही चिल्लाकर कहा, 'अरे ओ भाई...ए पुलिस! इसको वापस खींचो भाई...अरे तुम ओ बंगाल पुलिस जरा वापस जाओ!' गृह मंत्री के इस तेवर को देखकर वहां मौजूद भीड़ ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। अब अमित शाह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: ईरान में गुप्त मानव शृंखला!: ट्रैकिंग से बचाव की तरकीब अपना रहा तेहरान, मोसाद से महफूज रखने के लिए बनी
अमित शाह ने ममता सरकार पर साधा निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा हर चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के समर्थन वाले गुंडे हिंसा करके वोटिंग प्रक्रिया में बाधा डालते हैं। इसलिए हर रैली में मैं इन गुंडों को चेतावनी देता हूं कि अगर उन्होंने वोटिंग प्रक्रिया में रुकावट डालने की कोशिश की, तो उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। शाह ने कहा कि जब भी मैं ऐसी चेतावनी देता हूं, तो मुख्यमंत्री मुझसे नाराज हो जाती हैं। लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि अभी मैं सिर्फ चेतावनी दे रहा हूं। अगर इन गुंडों ने अपनी हरकतें नहीं सुधारीं, तो उनकी जगह जेल में होगी।'
अमित शाह ने कहा कि कुल 20 भारतीय राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री हैं। क्या आपने उनमें से किसी को भी महिलाओं को शाम सा बजे के बाद घर से बाहर न निकलने की सलाह देते हुए सुना है? ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद, वह पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रहीं। उन्होंने यह भी कहा कि नई सरकार बनने के तुरंत बाद, तृणमूल कांग्रेस के नेताओं से जुड़े भ्रष्टाचार के सिंडिकेट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.