फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah attacked congress and AIUDF in Assam poll campaign

जोरहाट रैली में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, गोगोई और अजमल पर कसा 'ईलू-ईलू' तंज

Thu, 28 Mar 2019 06:48 PM IST
पल्लवी कश्यप चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पल्लवी कश्यप Updated Thu, 28 Mar 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah attacked congress and AIUDF in Assam poll campaign
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों के नजदीक आने के साथ ही रैलियों और बयानबाजियों का दौर तेज हो गया है। सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में जुटी हुई हैं। इसी बीच आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने असम के जोरहाट में एक रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन


जोरहाट में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिन में तो काग्रेस पार्टी के गोगोई जी और अजमल (एआईयूडीएफ अध्यक्ष) आमने-सामने चुनाव लड़ते हैं, मगर रात होते ही दोनों के बीच ईलू-ईलू चालू हो जाता है। 
विज्ञापन

  अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में अवैध प्रवासियों को बसाया, असम की भाजपा सरकार ने उन्हें बाहर करने का साहस किया है। नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाइए, हम (भाजपा) असम से एक-एक अवैध प्रवासी को ढूंढ़कर उन्हें वापस भेज देंगे।






सर्जिकल और एयर स्ट्राइक पर मोदी सरकार का तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत की सीमा की रक्षा नहीं कर सकती, सिर्फ भाजपा और नरेंद्र मोदी ही यह कर सकते हैं, अमेरिका और इजराइल के बाद भारत अपने सैनिकों की शहादत का बदला लेने वाला तीसरा देश बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed