फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit shah attack on congress in BJP National Convention at Ramlila Maidan New Delhi

भव्य राम मंदिर चाहती है भाजपा, कांग्रेस अटका रही है रोड़े : अमित शाह

Fri, 11 Jan 2019 06:02 PM IST
शशांक गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शशांक गौर Updated Fri, 11 Jan 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
Amit shah attack on congress in BJP National Convention at Ramlila Maidan New Delhi
Amit Shah
भारतीय जनता पार्टी की दो दिन तक चलने वाली नेशनल काउंसिल की बैठक शुरू हो गई है। पीएम मोदी और अमित शाह समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है जल्द से जल्द उसी स्थान पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो और इसमें कोई दुविधा नहीं हैं। हम प्रयास कर रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट में चल रहे केस की जल्द से जल्द सुनवाई हो लेकिन कांग्रेस इसमें भी रोड़े अटकाने का काम कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि असम में सर्वानंद सोनोवाल की सरकार बनी और सरकार बनते ही एनआरसी की शुरुआत की गई। NRC देश में घुसपैठियों को चिन्हित करने की व्यवस्था है। अकेले असम मे 40 लाख प्रथम दृष्टया घुसपैठिये चिन्हित किये गये हैं।
विज्ञापन

 
शाह ने कहा कि कुछ समय से जो स्वयं जमानत पर हैं, जिन पर इनकम टैक्स का 600 करोड़ रुपए बकाया हो, ऐसे लोग मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। जनता की सूझबूझ बहुत ज्यादा है। मोदी जी का प्रामाणिक जीवन और निश्कंलक चरित्र जनता के सामने है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गांधी जी के बाद स्वच्छता कोरा नारा था, मोदी जी ने आज स्वच्छता को देश का अभियान बनाया और आज देश पूर्ण रूप से स्वच्छ बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा का प्रबंधन कैसा हो, मोदी जी की सरकार में इसका आर्दश मॉडल आज दुनिया देख रही है। 

शाह ने कहा कि आज देश में नक्सलवाद और माओवाद लगभग समाप्त होने को है। 218% आतंकियों को मारने में वृद्धि का आंकड़ा मोदी सरकार में पार हुआ है। मोदी सरकार ने बीते पांच साल में 6 करोड़ गरीब माताओं को गैस का सिलेंडर देने का काम किया है। साथ ही कहा कि साढ़े चार सालों में 9 करोड़ शौचालय बनाकर माताओं और बहनों को शर्म से मुक्त करके सम्मान के साथ जीने का अधिकार भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दिया है।


उन्होंने कहा कि 2014 तक 60 करोड़ घर ऐसे थे जिनके पास अपना बैंक अकाउंट नहीं था, लेकिन मोदी जी ने एक झटके में ही इन सभी का अकाउंट बैंक में खोल दिया। जवानों को 'वन रैंक, वन पेंशन' देकर नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें सम्मान देने का काम किया है। हमारी सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया है। मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed