फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah asks southern states to explore joint solution for water dispute in Southern Zonal Council Meet

Southern Zonal Council Meet: गृह मंत्री शाह ने जल विवाद का साझा समाधान निकालने का किया आग्रह, कही यह बड़ी बात

Sat, 03 Sep 2022 05:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 03 Sep 2022 05:19 PM IST
सार

30वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में दक्षिण भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों ने भाग लिया। इस बैठक में कुल 26 मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें से नौ मुद्दों का समाधान किया गया और 17 मुद्दों को भविष्य में विचार के लिए सुरक्षित रखा गया।

विज्ञापन
Amit Shah asks southern states to explore joint solution for water dispute in Southern Zonal Council Meet
अमित शाह - फोटो : PTI

विस्तार

केरल की राजधानी तिरुवंतपुरम में शनिवार को दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक का आयोजन किया गया।  गृह मंत्रालय ने इस बैठक की जानकारी दी है। गृह मंत्रालय ने इस बाबत जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण भारत के राज्यों से नदी जल बंटवारे के मुद्दे का संयुक्त समाधान तलाशने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से भी अपने आपसी विवादों को परस्पर वार्ता करके सुलझाने को कहा है। 

विज्ञापन


इन राज्यों के सीएम और उपराज्यपाल रहे मौजूद
आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, 30वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में दक्षिण भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों ने भाग लिया। इस बैठक में कुल 26 मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें से नौ मुद्दों का समाधान किया गया और 17 मुद्दों को भविष्य में विचार के लिए सुरक्षित रखा गया। इन मुद्दों में से नौ मुद्दे आंध्र प्रदेश के पुनर्गठन से संबंधित हैं। 
विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह ने किया ये आग्रह
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में गृह मंत्रालय ने कहा कि बैठक में अपने संबोधन के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से अपने लंबित मुद्दों को पारस्परिक रूप से हल करने का आग्रह किया। बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद के सभी राज्यों से पानी के बंटवारे से जुड़े मुद्दों का संयुक्त समाधान तलाशने का आह्वान किया।। गौरतलब है कि दक्षिण में अंतर-राज्यीय नदी जल विवादों में तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच कावेरी मुद्दा और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से जुड़े कृष्णा नदी जल बंटवारे के विवाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed