{"_id":"6483a18c41837875d00b8253","slug":"amit-shah-asked-cm-shinde-to-drop-four-sena-ministers-claims-sanjay-raut-shrikant-shinde-maharashtra-politics-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Politics: 'अमित शाह ने सीएम शिंदे से शिवसेना के चार मंत्रियों को हटाने को कहा', संजय राउत का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Politics: 'अमित शाह ने सीएम शिंदे से शिवसेना के चार मंत्रियों को हटाने को कहा', संजय राउत का दावा
Sat, 10 Jun 2023 03:32 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 10 Jun 2023 03:32 AM IST
सार
उन्होंने कहा कि अमित शाह ने कैबिनेट में बदलाव के लिए मुख्यमंत्री को कुछ निर्देश दिए हैं। कैबिनेट विस्तार में अगर ऐसा होता है, जहां तक मेरी जानकारी में है... शाह ने निर्देश दिया है कि शिंदे गुट के प्रमुख चार मंत्रियों को हटा दिया जाए।
विज्ञापन
Sanjay Raut
- फोटो : Social Media
विस्तार
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके नेतृत्व वाली शिवसेना के चार प्रमुख मंत्रियों को राज्य कैबिनेट से हटाने के लिए कहा है। राउत ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि प्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जल्द राज्य में राजनीतिक 'विस्फोट' होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमित शाह ने कैबिनेट में बदलाव के लिए मुख्यमंत्री को कुछ निर्देश दिए हैं। कैबिनेट विस्तार में अगर ऐसा होता है, जहां तक मेरी जानकारी में है... शाह ने निर्देश दिया है कि शिंदे गुट के प्रमुख चार मंत्रियों को हटा दिया जाए।
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य राउत के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना के प्रवक्ता संजय शिरसाट ने कहा कि उनका दावा दूसरे के मामलों में बेवजह दखल देने जैसा है।
श्रीकांत शिंदे बोले- शिवसेना-भाजपा गठबंधन के लिए इस्तीफा देने को तैयार
इधर, महाराष्ट्र की कल्याण लोकसभा सीट पर शिवसेना और भाजपा में तनाव के बीच क्षेत्र के सांसद श्रीकांत शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि वह गठबंधन की मजबूती के लिए इस्तीफा देने को तैयार हैं। सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत ने एक बयान में कहा कि वह चाहते हैं कि 2024 में केंद्र में फिर से एनडीए की सरकार बने।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डोंबिवली के कुछ नेता अपने स्वार्थ के लिए शिवसेना-भाजपा गठबंधन के लिए बाधाएं पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे किसी पद की लालसा नहीं है। कल्याण सीट पर भाजपा-शिवसेना का शीर्ष नेतृत्व जो भी उम्मीदवार तय करेगा, मैं उसका समर्थन करूंगा। बता दें, श्रीकांत शिंदे 2014 से मुंबई से सटी कल्याण संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।