फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah addressed BJP workers in Pune targeted Rahul Gandhi Uddhav Thackeray.

Amit Shah: 'देश में भ्रष्टाचार के सरगना हैं शरद पवार', पुणे में गरजे अमित शाह; राहुल-उद्धव पर भी साधा निशाना

Sun, 21 Jul 2024 05:16 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 21 Jul 2024 05:16 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पुणे में अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधा 

विज्ञापन
Amit Shah addressed BJP workers in Pune targeted Rahul Gandhi Uddhav Thackeray.
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने दावा किया कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी। शाह ने कहा, ‘मैं आज कहने आया हूं कि 60 वर्ष के बाद पहली बार देश में किसी नेता को तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने का यश मिला है, तो वे नरेंद्र मोदी हैं। हमने 2024 में महाराष्ट्र में बड़ी जीत हासिल करनी है। विपक्ष ने देश में भ्रांति फैलाने का काम किया है।’
विज्ञापन


‘हारने के बाद भी राहुल गांधी अहंकारी हो गए हैं’
अमित शाह ने कहा, ‘मैंने राजनीतिक जीवन में कई जय-पराजय देखे। परंतु, मैंने यह भी देखा कि कई लोग जीतने के बाद अहंकारी हो जाते हैं। जीतने के बाद अंहकार आने के सैकड़ों उदाहरण आपको दुनियाभर की राजनीति में मिल जाएंगे। लेकिन एक अनूठा उदाहरण राहुल गांधी दुनिया को दे रहे हैं। वो हारने के बाद अहंकारी हो गए हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 300 सीटें मिलीं और विपक्षी गठबंधन इंडिया को एकजुट होकर भी 240 सीटें नहीं मिलीं हैं। इस चुनाव में देश की जनता ने नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष के शासन पर मुहर लगाई है।’
विज्ञापन


‘कसक रह गई है तो सिर पकड़कर नहीं बैठते हैं’
इस दौरान अमित शाह ने कहा, ‘हमारे कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से काम किया लेकिन मन में एक कसक रह गई है। कसक रह गई है तो सिर पकड़कर नहीं बैठते हैं। नए लक्ष्य तय करते हैं और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर इस कसक को पूरा करने का काम करेंगे। ये याद रखें कि लोकसभा चुनाव में तीसरी बार हमारा गठबंधन पूर्ण बहुमत लेकर निकला है। कार्यकर्ता को हताश होने की जरूरत नहीं है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का परिणाम सुनिश्चित है। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी विजय हासिल करेगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

हम विचारधारा को लेकर राजनीति में आए हैं- अमित शाह
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि ‘आज हमें संकल्प लेना होगा कि हम किस पार्टी के कार्यकर्ता हैं। हम सत्ता प्राप्त करने के लक्ष्य के लिए निकले हुए लोग नहीं हैं। हम एक विचारधारा को लेकर राजनीति के मैदान में आए हैं। बीते दस वर्षों में विचारधारा के क्षेत्र में हमने क्या प्राप्त किया? हमारी विचारधारा थी कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे। कई लोग कहते थे कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 नहीं होनी चाहिए। भारजा ने दस वर्षों के शासन में यह कर दिखाया और कश्मीर को हमेशा के लिए भारत में जोड़ दिया। कोई नहीं मानता था कि रामजन्म भूमि में भव्य मंदिर बनेगा। इन दस वर्षों में हमने धड़ल्ले के साथ रामलला को प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम मंदिर में स्थापित किया।’ 


कांग्रेस नेता देश में भ्रम फैला रहे हैं- अमित शाह 
कांग्रेस पार्टी के नेता देश में भ्रम फैला रहे हैं कि वे दलितों, गरीबों का कल्याण करेंगे। मैं पूछना चाहता हूं कि 58 वर्ष तक आपने गरीबों के लिए क्या किया? बीते दस वर्षों में हमने गरीबों का कल्याण किया। विपक्षी नेताओं ने भ्रम फैलाया कि भारतीय जनता पार्टी आरक्षण समाप्त कर देगी। हम जवाब देने में कहीं कहीं संकोच करने लगे तो लोगों के मन में भ्रांति पैदा हुई मैं कहना चाहता हूं पूर्ण बहुमत होने के बाद भी पीएम मोदी ने आरक्षण को बल देने का काम किया है। विपक्षी नेताओं ने संविधान को लेकर भी भ्रांति फैलाई।

देश में भ्रष्टाचार के सरगना शरद पवार हैं- अमित शाह
अमित शाह ने इस दौरान विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेता शरद पवार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'अब महाराष्ट्र में चुनाव है और विपक्षी नेता शरद पवार नए नए प्रकार की भ्रांतियां फैला रहे हैं। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि जब जब भाजपा महाराष्ट्र में आती है, तो मराठा समुदाय को आरक्षण दिया जाता है। जब शरद पवार की सरकार आती है तो मराठा आरक्षण गायब हो जाता है। 2014 में महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आया और मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया। तब राज्य में भाजपा सरकार थी और देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे। इसके बाद शरद पवार की सरकार आई और मराठा आरक्षण गायब हो गया। हम फिर से आए और आरक्षण देने का काम किया। अगर शरद पवार की सरकार आएगी तो आरक्षण फिर से हटा दिया जाएगा। भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा सरगना अगर कोई है, तो वे शरद पवार हैं। मैं शरद पवार से कहना चाहता हूं कि दस वर्ष तक महाराष्ट्र और केंद्र में आपकी सरकार थी तो आपने क्या किया?' 


औरंगजेब फैन क्लब के नेता हैं उद्धव ठाकरे- अमित शाह
अमित शाह ने शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी ने खुद को तुष्टीकरण की राजनीति से दूर रखा। देश की सुरक्षा को औरंगजेब फैन क्लब नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी सुनिश्चित करेगी। उद्धव ठाकरे औरंगजेब फैन क्लब के नेता हैं। खुद को बाला साहेब का वारिस बताने वाले उद्धव ठाकरे, कसाब को बिरयानी खिलाने वाले लोगों के साथ बैठे हैं। वे याकूब को छोड़ने की गुहार लगाने वाले के साथ बैठे, जाकिर नाईक को शांतिदूत बताने वालों के साथ आप बैठे और संभाजीनगर का विरोध करने वाले की गोदी में आप बैठे हो। ये औरंगजेब फैन क्लब महाराष्ट्र की सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकता है क्या? ये भारतीय जनता पार्टी है, जो महाराष्ट्र और देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed