फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amid West Asia tensions, CNG prices in Mumbai rise again, Know new rate

CNG Price: पश्चिम एशिया तनाव के बीच मुंबई में फिर दो रुपये महंगी हुई सीएनजी, 16 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम

Sat, 30 May 2026 08:26 AM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: रिया दुबे Updated Sat, 30 May 2026 08:26 AM IST
सार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सीएनजी दो रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। नई दरें 29 मई से लागू हो गई हैं, जिसके बाद सीएनजी की कीमत 84 रुपये से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

विज्ञापन
Amid West Asia tensions, CNG prices in Mumbai rise again, Know new rate
सीएनजी की कीमत बढ़ी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ऊर्जा बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में सीएनजी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। इस बार सीएनजी के खुदरा दाम में दो रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है।

विज्ञापन

कितना बढ़ी सीएनजी की कीमत?

नई दरें 29 मई 2026 की मध्यरात्रि से लागू हो गई हैं। कीमत बढ़ने के बाद मुंबई में सीएनजी का खुदरा मूल्य 84 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इसका सीधा असर निजी वाहन चालकों, टैक्सी और ऑटो रिक्शा संचालकों के साथ-साथ व्यावसायिक वाहनों पर पड़ेगा। कंपनी ने सभी डीलरों को संशोधित दरें लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन

कब बढ़े थे दाम?

इससे पहले 14 मई को भी सीएनजी के दाम में दो रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी। यानी महज 17 दिनों के भीतर दूसरी बार कीमतें बढ़ाई गई हैं। एमजीएल फिलहाल मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण, रायगढ़, रत्नागिरी, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, लातूर और उस्मानाबाद समेत कई क्षेत्रों में सीएनजी की आपूर्ति करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी हुई थी बढ़ोतरी 

इस बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। सोमवार को पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था। पिछले दो सप्ताह में यह चौथी बढ़ोतरी थी। मुंबई में फिलहाल पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

संघर्ष से आपूर्ति हुई प्रभावित 

ईंधन कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब केंद्र सरकार भारत के बढ़ते तेल आयात बिल को नियंत्रित करने और ईंधन खपत कम करने की कोशिश कर रही है। 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर संयुक्त हमलों के बाद शुरू हुए संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को प्रभावित किया है। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजरायल और पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया।

अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाली तेल और एलएनजी आपूर्ति प्रभावित हुई है। यह मार्ग वैश्विक तेल और एलएनजी आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा संभालता है। आपूर्ति में व्यवधान के चलते अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed