{"_id":"6458af4be4f34f875e095835","slug":"amid-violence-in-manipur-maharashtra-students-to-reach-mumbai-today-by-flight-news-in-hindi-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur Violence: मणिपुर में फंसे महाराष्ट्र के छात्रों को निकाला गया, आज स्पेशल फ्लाइट से पहुंचेंगे मुंबई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur Violence: मणिपुर में फंसे महाराष्ट्र के छात्रों को निकाला गया, आज स्पेशल फ्लाइट से पहुंचेंगे मुंबई
Mon, 08 May 2023 01:44 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 08 May 2023 01:44 PM IST
सार
मणिपुर में महाराष्ट्र के 22 छात्र फंसे हुए थे, जिन्हें पहले असम के गुवाहाटी ले जाया गया। यहां से उन्हें घर वापस लाने के लिए एक विशेष उड़ान की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
हिंसा प्रभावित मणिपुर में फंसे महाराष्ट्र के छात्रों को लेकर एक विशेष विमान आज शाम मुंबई पहुंचेगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय जानकारी के अनुसार, विमान शाम करीब 4.30 बजे गुवाहाटी से मुंबई के लिए रवाना होगा। विमान के मुंबई में शाम 6.30 बजे उतरने की उम्मीद है।
छात्र मणिपुर की राजधानी इंफाल से विमान में सवार होने के लिए गुवाहाटी के लिए रवाना हो रहे हैं। रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मणिपुर में फंसे राज्य के छात्रों से बातचीत की। छात्राओं ने तत्परता से मदद करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा सुरक्षित होने की जानकारी दी।
गौरतलब है कि मणिपुर में राज्य के 22 छात्र फंसे हुए थे, जिन्हें पहले असम के गुवाहाटी ले जाया गया। यहां से उन्हें घर वापस लाने के लिए एक विशेष उड़ान की व्यवस्था की गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने एक आधिकारिक बयान में कहा था कि उनकी सरकार मणिपुर की स्थिति पर नजर रख रही है। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी प्रभावित विद्यार्थियों की मदद करने का वादा किया है।
विज्ञापन
इससे पहले कई और राज्यों की सरकारें अपने निवासियों को हिंसा प्रभावित मणिपुर से बाहर ले जाने की योजना पर काम कर रही हैं। इनमें मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और राजस्थान जैसे बड़े राज्य भी शामिल हैं।