फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amid opposition from BJP, Shiv Senas Neelam Gorhe was appointed Deputy Chairman in the Legislative Council for the second time.

भाजपा के विरोध के बीच शिवसेना की नीलम गोर्हे दूसरी बार बनीं विधान परिषद में उपसभापति

Tue, 08 Sep 2020 11:40 PM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 08 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Amid opposition from BJP, Shiv Senas Neelam Gorhe was appointed Deputy Chairman in the Legislative Council for the second time.
नीलम गोर्हे - फोटो : twitter@neelamgorhe

महाराष्ट्र विधान परिषद में शिवसेना की सदस्य नीलम गोर्हे लगातार दूसरी बार उपसभापति बनीं। मंगलवार को विधान परिषद के सभापति रामराजे नाईक-निंबालकर ने सर्वसम्मति से गोर्हे के उपसभापति चुने जाने की घोषणा की। नीलम गोर्हे को विपक्ष की अनुपस्थिति में उपसभापति चुना गया।

विज्ञापन


विधान परिषद उपसभापति पद के चुनाव के लिए विपक्षी दल भाजपा की ओर से विजय उर्फ भाई गिरकर ने नामांकन भरा था। लेकिन उपसभापति पद का चुनाव टालने की मांग मंजूर नहीं किए जाने के विरोध में भाजपा सदन से बाहर चली गई। इसके बाद विपक्ष की गैर मौजूदगी में सभापति ने गोर्हे को उपसभापति चुने जाने की घोषणा की। 
विज्ञापन


इससे पहले सदन में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि भाजपा के सचेतक सुजितसिंह ठाकुर ने बाम्बे हाईकोर्ट में उपसभापति पद के चुनाव को लेकर याचिका दाखिल की है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि कोरोना संकट में चुनाव कराने से सदन के सदस्यों को मतदान और उम्मीदवारी के लिए पर्चा भरने के अधिकार से वंचित रहना पड़ेगा। इस याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। इसलिए अभी उपसभापति पद का चुनाव नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन की प्रोसीडिंग में हाईकोर्ट को कोई अधिकार नहीं - सभापति
सभापति ने विपक्ष को दो टूक कहा कि सदन की आंतरिक कार्यवाही में हाईकोर्ट को कोई अधिकार नहीं है। हाईकोर्ट ने भाजपा की याचिका पर मुझे नहीं बुलाया है और अपने आदेश के बारे में अवगत भी नहीं कराया है। यदि हाईकोर्ट ने मुझे समन भेजा तो मैं जवाब दूंगा। मैं चुनाव कराने के अपने फैसले पर कायम हूं।

नीलम गोर्हे हमारे लिए शुभ शकुन- पवार
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि गोर्हे हमारे लिए शुभ शकुन हैं। वे जून 2019 में उपसभापति बनीं और नवंबर 2019 में महाविकास आघाड़ी की सरकार बन गई। इसके जबाव में विधानभवन परिसर में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने पत्रकारों से कहा कि उपमुख्यमंत्री अजित भाजपा के लिए कितने शुभ थे, यह पूरे महाराष्ट्र ने देखा है। अजित भाजपा के साथ सत्ता में आए। इसके बाद भाजपा की सरकार चली गई।


पाटील ने सभापति को याद दिलाया एहसान   
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने सभापति रामराजे नाईक-निंबालकर को पत्र लिखकर उपसभापति पद का चुनाव कराने को लेकर नाराजगी जताई है। पाटील ने विधान परिषद सभापति को भाजपा के एहसान की भी याद दिलाई है। पाटील ने कहा कि भाजपा ने जीवन में कभी भी एनसीपी को मतदान नहीं किया था। लेकिन चार साल पहले भाजपा ने सभापति पद के चुनाव में एनसीपी उम्मीदवार के रूप में आपको मतदान किया था। लेकिन भाजपा की सरकार में आपने कभी सहयोग नहीं किया था। परंतु उपसभापति पद के चुनाव में भेदभाव और दबाव में काम करने की सीमा पार हो गई। कोरोना काल और अदालत में याचिका प्रलंबित होने के बावजूद उपसभापति पद का चुनाव कैसे हुआ? यह आश्चर्यजनक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed