फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amid ongoing trade war India seeking to buy peace with US by offering to order nearly 1,000 aircraft

ट्रेड वॉर: अमेरिका से भारत खरीदेगा 1,000 नागरिक विमान, तेल और गैस खरीद भी बढ़ाई

Sat, 23 Jun 2018 02:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Jun 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
Amid ongoing trade war India seeking to buy peace with US by offering to order nearly 1,000 aircraft
नरेंद्र मोदी-डोनाल्ड ट्रंप

ट्रेड वॉर के बीच भारत ने अमेरिका के साथ अपने रिश्ते सुधारने के लिए उसे एक प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव के तहत भारत अमेरिका से 1000 नागरिक विमान अगले 7 से 8 साल में खरीदेगा। इसके अलावा दुनिया के सबसे बड़े व्यापारी अमेरिका से तेल और गैस खरीद में भी इजाफा किया जाएगा। पिछले हफ्ते वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ हुई बैठक में यह बात कही।

विज्ञापन


रविवार को अमेरिकी व्यापार का प्रतिनिधित्व करने वाले मार्क लिंसकॉट वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ दोनों देशों के बीच व्यापार मसले पर पैदा हुई समस्याओं को सुलझाने के मकसद से बात करेंगे। भारत की तरफ से अमेरिका से आयात होने वाली 29 चीजों पर आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया है। भारत अमेरिका को यह समझाने की कोशिश कर रहा है कि उसकी ओर से लगाए गए जवाबी टैक्स उसे डब्ल्यूटीओ से मिले अधिकार का प्रयोग हैं। पहल करते हुए अमेरिका ने स्टील और एल्यूमिनियम पर ड्यूटी बढ़ा दी थी।
विज्ञापन


6 जुलाई को भारत की तरफ से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ बातचीत करेंगी। जिसमें भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक मसलों को लेकर जारी तनाव पर भी चर्चा होगी और सभी मसलों का समाधान ढूंढने की कोशिश की जाएगी। 4 अगस्त से भारत की तरफ से बढ़ाए गए टैक्स की दरें लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत हर साल अमेरिका से एक विमान खरीदने के लिए 5 बिलियन डॉलर और लगभग 4 बिलियन डॉलर तेल और गैस खरीदने के लिए खर्च करेगा। यह रक्षा सौदों के इतर डील होगी। भारत 12 नौसेना निगरानी विमान पी8 आई खरीदने की योजना बना रहा है। अमेरिका के बाद भारत इन विमानों का सबसे बड़ा मालिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed