फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amid nrc row mamata banerjee met with senior bjp leader lal krishna advani

एनआरसी: भाजपा को घेर रहीं ममता बनर्जी ने छुए आडवाणी के पैर

Wed, 01 Aug 2018 02:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Aug 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
amid nrc row mamata banerjee met with senior bjp leader lal krishna advani

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) के मुद्दे पर भाजपा पर लगातार हमला कर रही हैं। उन्होंने भाजपा पर सरनेम के आधार पर लोगों के नाम लिस्ट से हटाने का आरोप लगाया था। बनर्जी ने लगातार मोदी-शाह के नेतृत्व पर कड़ा रुख अख्तियार किया हुआ है। हालांकि इसी बीच तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से संसद भवन के अंदर मुलाकात की। उन्होंने आडवाणी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन


ममता ने इस भेंट को शिष्टाचार बताया है। उन्होंने कहा, 'मैं आडवाणी जी को लंबे समय से जानती हूं। मैं उनसे मिली और उनसे आज उनकी तबियत के बारे में पूछा।' दोनों के बीच लगभग 15 मिनट तक बातचीत हुई। बता दें कि टीएमसी और भाजपा के बीच कार्यकर्ताओं की मौत को लेकर लड़ाई है। भाजपा लगातार अपने कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप टीएमसी पर लगाती रही है। वहीं ममता ने भी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एंटी-भाजपा फ्रंट बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने कहा, 'मैंने यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा से विनती की है कि वह असम में एनआरसी की सच्चाई का पता लगाने के लिए एक टीम भेजें।' ममता ने संसद के अंदर लालकृष्ण आडवाणी, जया बच्चन, यशवंत सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा, कीर्ति आजाद, अहमद पटेल से मुलाकात की। वह यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने वाली हैं। वहीं असम के डिब्रुगढ़ जिले के नाहरकटिया पुलिस थाने में ममता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उन्होंने कल कहा था कि यदि बंगाल में एनआरसी थोपने की कोशिश की गई तो गृह युद्ध के हालात बन जाएंगे और खून खराबा होगा। इसी बयान की वजह से उनपर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनर्जी का कहना है कि असम पश्चिम बंगाल का पड़ोसी है। यह हमें भी प्रभावित करेगै। वह हमारा पड़ोसी है। यदि हमारे पड़ोसी खुश नहीं है तो क्या हम उनके लिए अपनी आवाज नहीं उठाएंगे?
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed