फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amid Mamata Banerjee Delhi visit, BJP says TMC should declare mamata banerjee as PM candidate for 2024 Loksabha polls

दिल्ली में ममता: भाजपा बोली- दीदी को 2024 के चुनाव के लिए पीएम उम्मीदवार घोषित करे टीएमसी

Wed, 24 Nov 2021 08:07 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 24 Nov 2021 08:07 AM IST
सार

Mamata Banerjee Delhi visit: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे के बीच भारतीय जनता पार्टी  ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस को उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए।

विज्ञापन
Amid Mamata Banerjee Delhi visit, BJP says TMC should declare mamata banerjee as PM candidate for 2024 Loksabha polls
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे के बीच भारतीय जनता पार्टी  ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस को उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि जहां तक यह सवाल है कि ममता विपक्ष का चेहरा हैं या नहीं, तो इसके लिए तृणमूल कांग्रेस को सबसे पहले आधिकारिक घोषणा करनी चाहिए कि ममता बनर्जी उनकी पीएम उम्मीदवार हैं। पहले, हम चाहते हैं कि टीएमसी इसे घोषित करे, और फिर विपक्ष की राय लें। इस पर गौर करें कि अन्य पार्टी के नेता ममता बनर्जी को विपक्ष के चेहरे के रूप में स्वीकार करेंगे या नहीं। हमारा पीएम चेहरा तय है और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

विज्ञापन


पीएम मोदी से आज मुलाकात करेंगी ममता
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकार क्षेत्र और राज्य के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। वहीं टीएमसी सुप्रीमो के दिल्ली दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, बंगाल भाजपा प्रमुख ने दावा किया कि ममता एक राष्ट्रीय पार्टी बनाने का प्रयास कर रही हैं, यही कारण है कि वह अपने लोगों को विभिन्न राज्यों में भेज रही हैं।
विज्ञापन


ममता सीएम हैं तो स्वाभाविक है कि वह पीएम से मिलेंगी: सुकांता
सुकांता ने कहा कि अगर ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं तो स्वाभाविक है कि वह दिल्ली आएंगी और प्रधानमंत्री समेत हमारे मंत्रियों से मिलेंगी। हर मुख्यमंत्री राज्य के विकास के लिए केंद्रीय मंत्रियों से मिलने दिल्ली आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed