{"_id":"67c7d843c776dd25fe0a0479","slug":"amid-goa-cabinet-reshuffle-buzz-bjp-leader-santhosh-meets-cm-sawant-mlas-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa Cabinet Reshuffle: गोवा कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें, बीएल संतोष ने सीएम सावंत और विधायकों से की मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa Cabinet Reshuffle: गोवा कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें, बीएल संतोष ने सीएम सावंत और विधायकों से की मुलाकात
Wed, 05 Mar 2025 10:21 AM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 05 Mar 2025 10:21 AM IST
सार
सीएम सावंत के नेतृत्व वाली 12 सदस्यीय कैबिनेट में सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) से एक मंत्री और अन्य सभी भाजपा से हैं। राज्य में अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में सत्तारूढ़ पक्ष के पास 33 विधायक हैं, जिसमें भाजपा के 28, एमजीपी के दो और तीन निर्दलीय विधायक शामिल हैं। राज्य में 2027 में चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
गोवा सीएम प्रमोद सावंत
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की। उन्होंने गोवा के अन्य पार्टी नेताओं से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री, अन्य भाजपा विधायकों और मंत्रियों के साथ आमने-सामने की बैठकें मंगलवार शाम को राज्य की राजधानी पणजी के एक होटल में हुईं और देर रात तक जारी रहीं। गोवा भाजपा प्रमुख दामोदर नाइक ने बैठकों में भाग लिया। उन्होंने बाद में कैबिनेट में फेरबदल पर किसी भी चर्चा से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
राज्य में 2027 में चुनाव होने हैं
सीएम सावंत के नेतृत्व वाली 12 सदस्यीय कैबिनेट में सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) से एक मंत्री और अन्य सभी भाजपा से हैं। राज्य में अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में सत्तारूढ़ पक्ष के पास 33 विधायक हैं, जिसमें भाजपा के 28, एमजीपी के दो और तीन निर्दलीय विधायक शामिल हैं। राज्य में 2027 में चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने ब्योरा देने से इनकार किया
मुख्यमंत्री सावंत के अलावा स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे, पर्यावरण मंत्री एलेक्सो सेक्वेरा समेत कई अन्य मंत्रियों और विधायक डॉ. चंद्रकांत शेट्टी, नीलेश कैबरल, जोशुआ डिसूजा ने होटल में संतोष से मुलाकात की। बैठक से बाहर निकलते हुए जब मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछे तो मुख्यमंत्री ने ब्योरा देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सावंत के नेतृत्व वाली कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा
ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि सावंत के नेतृत्व वाली कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है। इस बारे में पूछे जाने पर दामोदर नाइक ने कहा कि बैठकें केवल संगठनात्मक उद्देश्य के लिए थीं। उन्होंने संतोष के साथ बैठकों के दौरान कैबिनेट फेरबदल पर किसी भी चर्चा से इनकार किया।
भाजपा नेता के साथ क्या चर्चा हुई? खुलासा नहीं
विधायक नीलेश कैबरल ने कहा कि उन्होंने संतोष से उनकी गोवा यात्रा के दौरान मिलने के लिए समय मांगा था। उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ क्या चर्चा हुई? इस बारे में बात करने से इनकार करते हुए कहा कि हमें बुलाया नहीं गया। हमने मिलने के लिए समय मांगा और उनसे आमने-सामने बात की।