{"_id":"66ccbade72c54af398069ee3","slug":"amid-fuel-shortage-manipur-govt-says-it-will-deploy-police-at-petrol-pumps-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: ईंधन की गंभीर कमी से जूझ रहा मणिपुर, पेट्रोल पंपों पर पुलिसकर्मियों-अधिकारियों को तैनात करेगी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: ईंधन की गंभीर कमी से जूझ रहा मणिपुर, पेट्रोल पंपों पर पुलिसकर्मियों-अधिकारियों को तैनात करेगी सरकार
Mon, 26 Aug 2024 10:57 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:57 PM IST
सार
Manipur: मणिपुर सरकार के मंत्री एल. सुसिंद्रो ने चेतावनी दी कि अगर पेट्रोल पंपों के मालिक ईंधन उपलब्ध होने के बावजूद उसे बेचने से इनकाकर करते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
petrol pump meter new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में ईंधन की कमी के चलते राज्य सरकार ने पेट्रोल पंपों पर पुलिस तैनात करने का फैसला लिया है। राज्य के उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री एल. सुसिंद्रो ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि पेट्रोल पंपों पर पुलिस कर्मियों के साथ विभाग के कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे।
मंत्री सुसिंद्रो ने चेतावनी दी कि अगर पेट्रोल पंपों के मालिक ईंधन उपलब्ध होने के बावजूद उसे बेचने से इनकाकर करते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कई लोग ईंधन भरवाने के बाद भुगतान किए बिना पेट्रोल पंपों से चले जाते हैं। जिससे पेट्रोल पंपों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है और पंप बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हम पेट्रोल पंपों पर पुलिस और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के कर्मचारियों को तैनात करेंगे। ताकि अवैध गतिविधियों को रोका जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की जबरन वसूली के काम में शामिल न हों। इंफाल घाटी में पेट्रोल पंप बंद होने से गंभीर ईंधन संकट पैदा हुआ है।
सुसिंद्रो ने यह भी बताया कि राज्य में ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति है और ईंधन की बिक्री में अनियमितता बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर बार-बार भूस्खलन होने के कारण एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में बाधा पैदा हो रही है, जिससे राज्य में गैस की कमी हो रही है।