पश्चिम बंगाल: दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के अपने दो दिवसीय दौरे के लिए बुधवार की रात कोलकाता पहुंच गए। उनका विमान रात करीब 9.20 बजे कोलकाता के दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। यहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय ने उनका स्वागत किया।
कोलकाता में अमित शाह ने भाजपा बूथ उपाध्यक्ष मदन घोराई के परिजनों से मुलाकात की जिन्हें पूर्वी मिदनापुर के पताशपुर में 26 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और पुलिस कस्टडी में उनकी मौत हो गई थी।
West Bengal: Union Home Minister Amit Shah met with the family of BJP Booth Vice President Madan Ghorai in Kolkata.
विज्ञापन विज्ञापन
Ghorai was arrested in Patashpur, East Midnapore District on September 26 in connection with a kidnapping case and he later died allegedly in Police custody. pic.twitter.com/HT0HE1pEQn— ANI (@ANI) November 4, 2020
शाह गुरुवार को सुबह बीएसएफ के हेलिकॉप्टर से बांकुरा के लिए रवाना होंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा वह पुआबागान जाएंगे, जहां वह बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सवह बांकुरा के रवींद्र भवन में संगठन की एक बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद उनके चतुर्डिही गांव जाने की योजना है, जहां वह एक आदिवासी परिवार के यहां भोजन करेंगे। गुरुवार की रात ही उनकी कोलकाता के लिए वापसी होगी।
#WATCH West Bengal: Union Home Minister and BJP leader Amit Shah arrives in Kolkata for a two-day visit to the State. pic.twitter.com/TY10avN2Qq
— ANI (@ANI) November 4, 2020
शुक्रवार को सुबह वह दक्षिणेश्वर मंदिर जाएंगे। इसके बाद वह एक और सांगठनिक बैठक में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि शाह का यह दौरा राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पहले की तैयारी है। कहा जा रहा है कि इस दौरे के माध्यम से शाह का लक्ष्य समाज के विशिष्ट लोगों के साथ-साथ आदिवासी समाज के लोगों को भी भाजपा से जोड़ना है।