{"_id":"59d486d04f1c1b9f538b5a83","slug":"amethi-rahul-gandhi-three-day-visit-starts-going-lok-sabha-constituency-after-seven-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा को बेकार कहने वाले PM मोदी ने भी माना इसमें है फायदा: राहुल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मनरेगा को बेकार कहने वाले PM मोदी ने भी माना इसमें है फायदा: राहुल
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Wed, 04 Oct 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय अमेठी दौरे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। राहुल ने कहा कि 'उन्होंने (पीएम ने) कहा था कि नरेगा बिल्कुल बेकार योजना लेकिन अब कुछ महीने बाद उन्हें यह बात समझ आई और पीएम कहते हैं कि इस योजना में फायदा है।'
अमेठी राहुल का संसदीय क्षेत्र है और वह वहां सात महीने बाद पहुंचे हैं। राहुल का अमेठी दौरा पिछले दिनों चर्चा में रहा क्योंकि पहले वहां के प्रशासन ने राहुल को अपना दौरा स्थगित करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा राहुल गांधी को भेजे गए पत्र में कहा गया था कि उनकी तरफ से सुरक्षा मुहैया करवाना आसान नहीं होगा क्योंकि वे लोग दुर्गा पूजा और मुहर्रम के कार्यक्रमों की सुरक्षा में लगे हुए हैं। हालांकि, डीएम के पत्र के बाद भी उनके कार्यक्रम में बदलाव नहीं होने पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था देने का आश्वासन दे दिया था। डीएम ने कहा था कि जो भी सुरक्षा है उन्हें मुहैया कराई जाएगी।
पढ़ें: पूर्व पीएम पर बन रही फिल्म में हॉलीवुड एक्टर निभाएगा राहुल गांधी का किरदार, ये रही स्टार कास्ट
दौरे को स्थगित करने वाला पत्र पर कांग्रेस ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि राहुल को अमेठी जाने से रोका जा रहा है। यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा था कि बीजेपी राहुल गांधी से डरी हुई है और नहीं चाहती कि अमित शाह के दौरे से पहले राहुल वहां जाएं।
विज्ञापन
Unhone (PM) kaha NREGA bilkul bekar chiz hai. Kuch mahine baad baat samajh aayi aur wahi PM kehte hain ki iss yojna mein fayda hai: R Gandhi pic.twitter.com/vkgtCnn3t5
— ANI (@ANI) October 4, 2017विज्ञापन