फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   American satellite captures surgical strike by Indian Army: Sources

अमेरिका के पास मौजूद हैं सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत: सूत्र

Tue, 04 Oct 2016 09:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 04 Oct 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
American satellite captures surgical strike by Indian Army: Sources
Indian Army - फोटो : File Photo

भारत के पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक पर उठ रहे सवालों पर विराम लग गया है। भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत अमेरिका के पास मौजूद हैं।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्ट्राइक से समय अमेरिकी सेटेलाइट ने इस स्ट्राइक को रिकॉर्ड कर लिया था और उसके फुटेज अमेरिका के पास मौजूद है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि स्ट्राइक के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने अजीत डोभाल से फोन पर बात कर पूरे मामले की जानकारी ली थी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भारत ने सेना के उड़ी कैंप पर हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए 28 सितंबर को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। सेना ने उड़ी में शहीद हुए 19 सैनिकों की शहादत का बदला करीब 50 आतंकी मारकर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पाकिस्तान लगातार अपनी खीज मिटाने के लिए ये कहता चला आ रहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक नाम की कोई घटना नहीं हुई है। जबकि भारतीय सेना ने हमला करने का समय और जगह भी बता दिया है।

पाक ने पत्रकारों को कराया था एलओसी का दौरा

American satellite captures surgical strike by Indian Army: Sources
Pak Army officials

सर्जिकल स्ट्राइक के भारत के दावे को झूठा साबित करने के लिए पाकिस्तान ने देसी-विदेशी पत्रकारों को एलओसी का दौरा भी कराया। इस दौरान बाजवा ने भारत के दावे को मनगढ़ंत, बेबुनियाद, सफेद झूठ और गैर जिम्मेदाराना करार दिया था।

उन्होंने पत्रकारों के एक दल को पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के भम्भर और तत्ता पानी सेक्टर के दौरा कराया। उन्होंने इस दौरान देसी और विदेशी पत्रकारों से बात करते हुए कहा‌ कि हम पश्चिमी सीमाओं पर दहशतगर्दी खिलाफ जंग लड़ रहे हैं।

एक ऐसे मौके पर जब ये जंग अपने खात्मे की ओर है फौजी दस्तों का मूवमेंट नुकसानदेह होगा। साथ ही उन्होंने कहा था कि हमारा इलाका आम लोगों, मीडिया और संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षकों के लिए खुला हुआ है। जैसा भारत दावा कर रहा है ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। अगर भारत सर्जिकल स्ट्राइक का दावा कर रहा है तो सबूत पेश करे।

डीजीएमओ ने 29 सितंबर को दी थी स्ट्राइक की जानकारी

American satellite captures surgical strike by Indian Army: Sources
डीजीएमओ रणबीर सिंह - फोटो : ANI

भारतीय के डीजीएमओ रणबीर सिंह ने 29 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के पार सर्जिकल स्ट्राइक्स कर कई आतंकियों शिविरों को ध्वस्त कर दिया है।

डीजीएमओ सिंह ने बताया, ‘भारत लगातार उच्च कूटनीतिक और राजनीतिक स्तर पर मामले को उठाता रहा है। उन्होंने पाकिस्तानी डीजीएमओ को फोन करके इस बारे में जानकारी भी दी थी।

उन्होंने यह भी कहा था कि भारत शांति चाहता है, लेकिन हम आतंकियों को नियंत्रण रेखा के इस पार आकर हमला करने और आम नागरिकों की जानोमाल को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं दे सकते।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed