{"_id":"6281ab5a5d483067543f86ce","slug":"american-magazine-report-russian-president-vladimir-putin-suffered-blood-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russian President: अमेरिकी पत्रिका का दावा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को है ब्लड कैंसर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Russian President: अमेरिकी पत्रिका का दावा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को है ब्लड कैंसर
Mon, 16 May 2022 07:09 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली।
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 16 May 2022 07:09 AM IST
सार
एक पूर्व ब्रिटिश जासूस ने भी पुतिन के गंभीर रूप से बीमार होने की बात कही है। क्रिस्टोफर स्टील नामक इस पूर्व जासूस ने स्काई न्यूज को कहा, निश्चित रूप से हम रूस और दूसरी जगहों से अपने सूत्रों से जो सुन रहे हैं उसके अनुसार पुतिन गंभीर रूप से बीमार हैं।
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक अमेरिकी पत्रिका ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की खबर दी है। पत्रिका न्यू लाइंस ने रूसी नेता के करीबी एक कुलीन शख्स के हवाले से यह दावा किया है। पुतिन की स्वास्थ्य को लेकर यह शख्स पश्चिम के एक वेंचर कैपेटलिस्ट से बात कर रहा था। इस बातचीत की रिकॉर्डिंग पत्रिका के पास उपलब्ध है।
विज्ञापन
वहीं एक पूर्व ब्रिटिश जासूस ने भी पुतिन के गंभीर रूप से बीमार होने की बात कही है। क्रिस्टोफर स्टील नामक इस पूर्व जासूस ने स्काई न्यूज को कहा, निश्चित रूप से हम रूस और दूसरी जगहों से अपने सूत्रों से जो सुन रहे हैं उसके अनुसार पुतिन गंभीर रूप से बीमार हैं। स्टील ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक डोजियर लिखा है और आरोप लगाया था कि 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस ने दखल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रूसी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहों का दौर तब शुरू हुआ जब पुतिन पिछले सप्ताह रूस के विक्ट्री डे उत्सव में बेहद कमजोर नजर आए थे। इस दौरान परेड देखते हुए वह गहरे हरे रंग का कपड़ा पैरों पर डाले थे। इस दौरान वह द्वितीय विश्व युद्ध के योद्धाओं के साथ बैठे थे। काले बॉम्बर जैकेट पहने पुतिन खांसते भी नजर आए थे।