फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American law firm appointed world's firm robot lawyer

अमेरिका के एक लॉ फर्म ने नियुक्त किया दुनिया का पहला रोबोट वकील

Tue, 17 May 2016 06:03 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Tue, 17 May 2016 06:03 AM IST
सार

  • आईबीएम के कॉग्निटिव कंप्यूटर वाटसन के आधार पर बना है यह रोबोट
  • लगातार सीखने वाला यह रोबोट
  • उपयोगकर्ताओं को अदालत के फैसलों का अलर्ट भी भेजता है

विज्ञापन
American law firm appointed world's firm robot lawyer
रोबोट

विस्तार

दुनिया में अर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी आधारित पहला वकील तैयार हो चुका है। इसे अमेरिका के ही एक लॉ फर्म बेकर होस्टेटलर ने विधिक शोध की विभिन्न टीमों की मदद के लिए नियुक्त किया है। इस रोबोट का नाम रॉस (आरओएसएस) है। इसका निर्माण आईबीएम के कॉग्निटिव (संज्ञानात्मक) कंप्यूटर वाटसन के आधार पर किया गया है।

विज्ञापन


वाटसन के संज्ञानात्मक कंप्यूटिंग और प्राकृतिक भाषा की प्रोसेसिंग क्षमताओं की वजह से वकील रॉस से अपने शोध संबंधी सवाल पूछ सकते हैं। इसके बाद रोबोट कानूनों को पढ़ कर, सबूत जुटाता है, निष्कर्ष निकालता है और फिर सबसे अधिक उपयुक्त सबूत आधारित जवाब देता है।
विज्ञापन


रॉस कानूनों पर नजर भी रखता है और अदालत के उन निर्णयों की सूचना उपयोगकर्ताओं को देता है जिससे कोई मामला प्रभावित हो सकता है। रोबोट का प्रोग्राम लगातार उन वकीलों से कुछ न कुछ सीखता भी रहता है जो प्रत्येक बार इससे बेहतर परिणाम की अपेक्षा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों में कंपनी लेगी रोबोट की मदद

American law firm appointed world's firm robot lawyer
केस लड़ने में करेगा मदद

लॉ फर्म बेकर होस्टेटलर रॉस के इस्तेमाल का लाइसेंस दिवालियापन, पुनर्संरचना और कर्जदाताओं के अधिकार से जुड़ी टीम को देगी। फर्म के मुख्य सूचना अधिकारी बॉब क्रेग ने कहा, ‘बेकर होस्टेटलर में हम मानते हैं कि कॉग्निटिव कंप्यूटिंग और मशीन से सीखने के अन्य रूपों जैसी उभरती तकनीकों से हमें अपने ग्राहकों को दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं।’

रॉस रोबोट बनाने वाली कंपनी रॉस इंटेलीजेंस ने यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटों में 2014 में इस दिशा में शोध शुरू किया था। इसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी विधिक शोध सहायक का निर्माण करना था ताकि वकील अपनी क्षमताओं में सुधार कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed