फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   American educationist and entrepreneur Vivek Wadhwa calls on PM Modi

PM Modi: पीएम मोदी बोले- विज्ञान की शक्ति से पृथ्वी को बेहतर बना रहे भारतीय युवा

Sun, 15 Jan 2023 05:13 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 15 Jan 2023 05:13 AM IST
सार

वाधवा ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद ट्वीट कर कहा कि दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली नेताओं में एक पीएम मोदी के साथ अद्भुत बैठक हुई। भारत और दुनिया के लोगों के प्रति उनके समर्पण और विज्ञान और प्रौद्योगिकी की समझ से अभिभूत हूं।

विज्ञापन
American educationist and entrepreneur Vivek Wadhwa calls on PM Modi
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करते अमेरिकी शिक्षाविद और उद्यमी विवेक वाधवा। - फोटो : Twitter@wadhwa

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्साह से भरा है। उन्होंने कहा कि देश के युवा अपने ग्रह को बेहतर बनाने के लिए विज्ञान की शक्ति का लाभ उठा रहे हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने यहां अमेरिकी शिक्षाविद और उद्यमी विवेक वाधवा से मुलाकात के बाद यह बात कही। वाधवा ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद ट्वीट कर कहा कि दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली नेताओं में एक पीएम मोदी के साथ अद्भुत बैठक हुई। भारत और दुनिया के लोगों के प्रति उनके समर्पण और विज्ञान और प्रौद्योगिकी की समझ से अभिभूत हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी के साथ बैठक में उन्होंने इस बात पर चर्चा की कि कैसे भारत कैंसर के इलाज और कृषि को रूपांतरित करने में दुनिया का नेतृत्व करेगा। मोदी ने वाधवा के ट्वीट को टैग करते हुए ट्विटर पर कहा, आपसे मिलकर और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी में आकर्षक नवाचारों पर चर्चा कर प्रसन्नता हुई। भारत, जैसा कि आप जानते हैं, इन क्षेत्रों में उत्साह से भरा हुआ है। हमारे युवा हमारे ग्रह को बेहतर बनाने के लिए विज्ञान की शक्ति का लाभ उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed