{"_id":"5cc04f98bdec2214743f61c6","slug":"america-will-help-india-on-masood-azhar-case-but-india-will-have-to-stop-oil-import-from-iran","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को अमेरिका का कड़ा संदेश, मसूद पर करेगा मदद लेकिन ईरान से तेल आयात पर लगे रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत को अमेरिका का कड़ा संदेश, मसूद पर करेगा मदद लेकिन ईरान से तेल आयात पर लगे रोक
Wed, 24 Apr 2019 05:29 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 24 Apr 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने भारत को ईरान से तेल खरीद मामले में सख्त संदेश दिया है। इसमें परोक्ष रूप से इस बात के संकेत हैं कि भारत फैसला करे कि उसे ईरान से तेल खरीदना है अथवा मसूद अजहर पर प्रतिबंध के मामले में अमेरिकी मदद हासिल करना है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि वह पुलवामा हमले के बाद जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी सरगना मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के मुद्दे पर भारत का साथ दे रहा है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के हवाले से अमेरिका ने कहा है कि उसने ब्रिटेन, फ्रांस जैसे देशों के साथ मिलकर मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकी सूची में शामिल करने की भरपूर कोशिश की है, जो आगे भी जारी रहेगी। लेकिन इसके लिए भारत को चाहिए कि वह भी अमेरिकी रुख के साथ दृढ़ता से खड़ा रहे।
विज्ञापन
अमेरिका ने मांग की है कि भारत को अमेरिका का साथ देते हुए ईरान से तेल का आयात रोक देना चाहिए। अमेरिका का मानना है कि ईरान भी आंतकवादी नेटवर्क को बढ़ावा दे रहा है। ऐसे में भारत को आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिकी रुख के साथ खड़ा होना चाहिए।
विज्ञापन