फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America wants to work with Pakistan new government

इमरान खान के शपथ लेते ही अमेरिका के बदले सुर, साथ मिलकर काम करने की जताई इच्छा

Sun, 19 Aug 2018 03:19 PM IST
एजेंसी/न्यूयॉर्क
एजेंसी/न्यूयॉर्क Updated Sun, 19 Aug 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
America wants to work with Pakistan new government
Donald Trump, Imran khan
अमेरिका ने इमरान खान के पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री बनने का स्वागत करते हुए देश एवं क्षेत्र में शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान की नई असैन्य सरकार के साथ काम करने की इच्छा जताई है। इस्लामाबाद में कल एक साधारण समारोह में 65 वर्षीय इमरान खान ने पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान के पद संभालने का हम स्वागत करते हैं और इसे स्वीकार करते हैं। बयान में कहा गया कि करीब 70 सालों से अमेरिका और पाकिस्तान का रिशता महत्त्वपूर्ण रहा है। पाकिस्तान और अमेरिका के संबंधों में उस वक्त खटास आ गई थी जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्ंरप ने पाकिस्तान पर अमेरिका को “सिवाए झूठ और धोखे के” कुछ नहीं देने और आतंकवादियों को “सुरक्षित पनाहगाह’’ मुहैया कराने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


अमेरिका की कांग्रेस (संसद) ने पाकिस्तान को दी जाने वाली रक्षा सहायता राशि में कटौती कर उसे 15 करोड़ कर देने के लिए एक विधेयक भी पारित किया था जो प्रत्येक साल मिलने वाली एक अरब डॉलर से ज्यादा की राशि के ऐतिहासिक स्तर से काफी नीचे थी। बयान में कहा गया, “पाकिस्तान में और क्षेत्र में शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका, पाकिस्तान की नई असैन्य सरकार के साथ काम करने को लेकर इच्छुक है।” 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने खान को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने की बधाई दी। दुजारिक ने कहा, “महासचिव और संयुक्त राष्ट्र व्यवस्था पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री खान के साथ काम करने को लेकर इच्छुक है।” 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed