फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   america to authorize Pfizer vaccine for ages 12 15 early next week

कोरोना वैक्सीन: अमेरिका में 12 से 15 वर्ष के बच्चों को भी टीका लगाने की तैयारी

Wed, 05 May 2021 07:34 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 05 May 2021 07:34 AM IST
सार

  • अगले सप्ताह मिल सकती है मंजूरी, अनुमति के लिए सीडीसी से सिफारिश

विज्ञापन
america to authorize Pfizer vaccine for ages 12 15 early next week
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना महामारी से जूझ रहा अमेरिका अब 12 से 15 वर्ष के बच्चों को टीका लगाने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी एजेंसी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन फाइजर कंपनी की कोरोना वैक्सीन को अगले सप्ताह से 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को टीका लगाने की इजाजत दे सकता है।

विज्ञापन


अमेरिकी सरकार के एक अधिकारी की मानें तो अगले सप्ताह या उससे भी पहले बच्चों के लिए टीके की दो डोज की अनुमति मिल सकती है। इस फैसले पर अंतरिम मुहर लगने से एफडीए फेडरल वैक्सीन एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुलाएगा और उसमें 12 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए टीका लगाने की सिफारिश करेगा।
विज्ञापन


इसके बाद सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन इस सिफारिश को स्वीकार करेगा। तब जाकर टीकाकरण की शुरुआत होगी। ये पूरी प्रक्रिया कुछ दिन में पूरी होने की उम्मीद है। मालूम हो कि अमेरिका में 16 साल से अधिक उम्र के बच्चों को पहले ही टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों में वयस्कों जैसे दुष्प्रभाव
फाइजर ने मार्च के आखिर में 12 से 15 वर्ष के 2260 बच्चों पर अध्ययन का परिणाम जारी किया था। इसमें पता चला था कि जिन बच्चों को टीका लगाया गया था उनमें संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आया था। बच्चों में भी वयस्कों की तरह दूसरी डोज के बाद दुष्प्रभाव देखने को मिले थे। दर्द, बुखार, ठंड लगना और थकान जैसी शिकायत बच्चों ने भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed