फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   america may provide f/a-18 super hornet to indian air force

भारत-फ्रांस राफेल डील अटकती देख अमेरिका ने दिया खास ऑफर

Wed, 06 Apr 2016 12:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Apr 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
america may provide f/a-18 super hornet to indian air force
एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट

अमेरिका ने भारतीय वायु सेना को एफ/ए-18 'सुपर हॉर्नेट' विमान मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत भारत में ही बनाकर देने की पेशकश की है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक भारतीय रक्षा मंत्रालय अमेरिका की तरफ से दिए जा रहे ऑफर में रुचि दिखा सकता है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि अमेरिकी रक्षा मंत्री ऐश कार्टर 10-12 अप्रैल तक भारत के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान सुपर हॉर्नेट को लेकर भी डील हो सकती है।

इस दौरे के अलावा अमेरिकी सरकार के कुछ प्रतिनिधि और बोइंग और एफ-16 के निर्माता लॉकहीड मार्टिन भारत में अमेरिकन फाइटर विमान बनाने को लेकर एक प्रजेंटेशन भी देंगे। इस दौरे में भारत एक इंजन वाले एफ-16 के बजाए दो इंजन से युक्त एफ/ए-18 पर ध्यान केंद्रित कर सकता है।
विज्ञापन


भारत अमेरिका की तरफ से पाकिस्तान को हाल ही में 8 एफ-16 विमान बेचे जाने से चिंतित है। पाकिस्तान की तरफ से आने वाले समय में 9 एएच-1जेड हेलिकॉप्टर भी मुहैया कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि भारत की फ्रांस के साथ पिछले एक साल से राफेल को लेकर बात चल रही है। जब फ्रांस के राष्ट्रपति भारत दौरे पर आए थे तब भी राफेल डील पर बात नहीं बन सकी थी। भारत फ्रांस के बीच यह डील करीब 60 हजार करोड़ रुपए में होनी थी, जो अब तक अटकी पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed