फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   America has the highest number of deaths from Corona worldwide India is at number three

खतरनाक: दुनियाभर में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुईं, तीसरे नंबर पर है भारत

Mon, 31 May 2021 04:57 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 31 May 2021 04:57 PM IST
सार

कोरोना से हुई मौत के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है, जहां 3 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित होने के बाद जीवित नहीं रहे जबकि ब्राजील दूसरे स्थान पर है, जहां कोरोना के कारण 4 लाख 62 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं, कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुईं, जहां 6 लाख से अधिक लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
America has the highest number of deaths from Corona worldwide India is at number three
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या के लिहाज से भारत दूसरे स्थान पर है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,52,734 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3,128 लोगों की इस घातक बीमारी के कारण मौत भी हुई। वहीं, पूरी दुनिया कि अगर बात करें तो कोरोना संक्रमितों की संख्या भारत से भी अधिक अमेरिका में है। अमेरिका में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3,40,43,068 है तो वहीं भारत में 2,78,94,800 लोग अब तक कोरोना का शिकार हो चुके हैं।

विज्ञापन


पांचवें स्थान पर टर्की
अधिक कोरोना मरीजों की संख्या के मामले में तीसरे नंबर पर ब्राजील है। यहां अब तक कोरोना के 16,515,120 केस सामने आ चुके हैं जबिक चौथे स्थान पर फ्रांस है। फ्रांस में अब तक 56,66,113 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं पांचवें स्थान पर टर्की है, जहां अब तक कोरोना के 5,242,911 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


संक्रमण के कारण सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुईं
पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के कारण हुई मौत के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत तीसरे नंबर पर है जबकि कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें भी अमेरिका में ही हुईं। अमेरिका में अब तक 609,544 लोग कोरोना महामारी की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं। इसके बाद ब्राजील का नंबर आता है, जो कि दूसरे स्थान पर है। यहां 4,62,092 लोगों की कोरोना कारण मौत हो गई। तीसरे नंबर पर भारत है, जहां अभी तक 3,25,972 लोगों ने कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के एक्टिव केस के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर
बता दें कोरोना के एक्टिव केस के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया में हर तीसरी मौत भारत में हो रही है। हालांकि, भारत में रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में भारत में कोरोना के एक्टिव केस में गिरावट देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed