फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   America expected that non talibani will also be included in new government in afghanistan

अफगानिस्तान संकट: अमेरिका ने कहा- उम्मीद है नई सरकार में गैर-तालिबानी भी होंगे शामिल

Sun, 05 Sep 2021 06:21 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 05 Sep 2021 06:21 AM IST
सार

ब्लिंकन ने कहा, हमें और दुनियाभर के देशों को उम्मीद है कि अफगानिस्तान में बनने वाली नई सरकार वास्तव में समावेशी होगी। उसमें गैर-तालिबानी लोगों को भी प्रतिनिधित्व का मौका मिलेगा।
 

विज्ञापन
America expected that non talibani will also be included in new government in afghanistan
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : twitter.com/SecBlinken

विस्तार

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद दुनिया की नजरें अब वहां सरकार के गठन पर टिकी हुई हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उम्मीद है कि तालिबान विभिन्न समुदायों और हितों के प्रतिनिधित्व के साथ अफगानिस्तान में समावेशी सरकार गठित करेगा।

विज्ञापन


अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, हम देखेंगे कि वास्तव में वहां क्या होता है। लेकिन, सबसे अहम है कि अफगानिस्तान की नई सरकार का स्वरूप कैसा होगा और वह असल में क्या करती है। नई सरकार की नीति कैसी होगी और उसका उद्देश्य क्या होगा, यह अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


ब्लिंकन ने कहा कि एक समावेशी सरकार के बाद अंत में यही उम्मीद है कि अफगानिस्तान की नई सरकार अपने वादों पर कायम रहते हुए उन्हें पूरा करे।

सरकार गठन के बाद खासतौर पर यात्रा की स्वतंत्रता, अफगानिस्तान की धरती को आतंकवाद के लिए इस्तेमाल नहीं होने देना, महिलाओं और अल्पसंख्यकों सहित अफगान नागरिकों के मूल अधिकारों को बरकरार रखते हुए प्रतिशोधों में शामिल नहीं होने जैसे मुद्दों पर नजर रहेगी। यह देखना होगा कि क्या तालिबान इन प्रतिबद्धताओं पर कायम रहता है। इस पर सिर्फ हमारी ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य देश भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनाक्रमों पर अमेरिका की करीब निगाह 
विदेश मंत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि विदेश विभाग समेत सबको युद्ध के दौरान के घटनाक्रमों और अफगानिस्तान के साथ साझेदारी को समझने के लिए पूरे 20 वर्षों की ओर देखना पड़ेगा। उससे सही सवाल करने के साथ सही सीख लेनी होगी। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में चल रहे घटनाक्रमों पर अमेरिका बहुत करीब से नजर रख रहा है।


तालिबानी नेतृत्व से मुलाकात की योजना नहीं 
ब्लिंकन ने कहा कि सहयोगियों के साथ अमेरिकी सहयोग बढ़ेगा। वह अफगानिस्तान में बदलते हालात के बीच सहयोगियों के साथ कूटनीति तेज करने के लिए कतर और जर्मनी की यात्रा करेंगे। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए कार्यवाहक सहायक मंत्री डीन थॉम्पसन ने कहा कि ब्लिंकन की दोहा में तालिबानी नेतृत्व से मुलाकात की कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed