फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AMC introduces underwater robotic device for 200-metre deep search operations News In Hindi

Gujarat: 200 मीटर तक की गहराइयों का रहस्य सुलझाएगा नया हाईटेक रोबोट, अहमदाबाद नगर निगम को मिला ताकतवर साथी

Sun, 20 Apr 2025 11:38 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 20 Apr 2025 11:38 AM IST
सार

अहमदाबाद नगर निगम ने अपनी रेस्क्यू क्षमता को और मजबूत करने के लिए एक हाईटेक रोबोट पेश किया है। निगम की ये पहल पानी के अंदर बचाव और खोज अभियानों को और भी आसान और हाईटेक बनाने की दिशा में अहम कदम है, जिससे पानी के अंदर की 200 मीटर तक के रहस्य को सुलझाएगा।

विज्ञापन
AMC introduces underwater robotic device for 200-metre deep search operations News In Hindi
पानी के अंदर खोजने वाला रोबोट - फोटो : ANI

विस्तार

अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने अब जल में होने वाले बचाव और खोज अभियानों को और भी आसान और हाईटेक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। निगम ने एक रोबोटिक डिवाइस पेश किया है जो 200 मीटर तक पानी के अंदर जाकर खोज कर सकता है। इस उपकरण का नाम डीप ट्रैकर रिमोट-ऑपरेटेड व्हीकल (आरओवी) है। बता दें कि इस रोबोट का उपयोग नदियों या नहरों में गिरी चीज़ों को ढूंढ़ने, डूबे हुए शवों को निकालने के साथ-साथ अपराध के मामलों में पानी में फेंके गए हथियार या सबूत खोजने में भी आ सकता है। 

विज्ञापन

क्यों खास है ये रोबोट
बात अगर इस रोबोट के खासियत की करें तो यह रोबोट एक कैमरे और मैकेनिकल ग्रैबर से लैस है। इसे दूर से कंट्रोल किया जा सकता है। ये रोबोट कम रोशनी या दृश्यता में भी काम कर सकता है। इसके साथ ही यह रोबोट 100 किलो तक की वस्तुएं उठाकर बाहर निकाल सकता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र की सियासी हलचल: क्या बीएमसी चुनाव से पहले साथ आएंगे राज-उद्धव ठाकरे? मराठी अस्मिता के लिए मिलाए सुर
विज्ञापन
विज्ञापन


थर्ड पार्टी एजेंसी ने दिया इस डिवाइस का डेमो
AMC के फायर और इमरजेंसी डिपार्टमेंट के डिविजनल फायर ऑफिसर ओम जडेजा ने जानकारी दी कि एक थर्ड पार्टी एजेंसी ने इस डिवाइस का डेमो दिया। उन्होंने बताया कि हमने कुछ आसपास की रेस्क्यू टीमों को बुलाया और पानी में एक वस्तु डाली। इस रोबोट की मदद से उसे 200 मीटर गहराई तक खोजा गया। यह उपकरण सोनार तकनीक से चलता है और बेहद प्रभावशाली है।

इसके साथ ही इस रोबोट को लेकर बताया गया है कि अभी तक फायर ब्रिगेड के पास ऐसा कोई उपकरण नहीं था, इसलिए कई बार गोताखोरों या फायर फाइटर्स को खुद ही खतरनाक परिस्थितियों में पानी में उतरकर मैन्युअल सर्च करना पड़ता था। इस रोबोट की मदद से अब ऐसे ऑपरेशनों में तेजी और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हो सकेगी।

ये भी पढ़ें:- BJP: 'राहुल से इतिहास मत सीखिए', भाजपा सांसद ने कांग्रेस नेता के पॉडकास्ट की गिनाईं गलतियां, जमकर उड़ाई खिल्ली

रेस्क्यू क्षमता में मजबूती के लिए एएमसी की योजना

एएमसी इस उपकरण को खरीदने की योजना बना रही है ताकि फायर डिपार्टमेंट की रेस्क्यू क्षमता को और बेहतर किया जा सके। भविष्य में इस तरह के और डिवाइस जोड़े जा सकते हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को AMC ने नेक्सस वन मॉल में एक मॉक ड्रिल भी आयोजित की, जिसमें कई आपातकालीन एजेंसियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed