{"_id":"6766844f09ddce396b0ba060","slug":"ambedkar-row-amit-shah-bitten-by-rabid-dog-says-karnataka-minister-news-in-hindi-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: प्रियांक खरगे ने अमित शाह पर की विवादित टिप्पणी, आंबेडकर मामले पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: प्रियांक खरगे ने अमित शाह पर की विवादित टिप्पणी, आंबेडकर मामले पर साधा निशाना
Sat, 21 Dec 2024 02:33 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 21 Dec 2024 02:33 PM IST
सार
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि इस जन्म में आंबेडकर का नाम जपने से हमें राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और स्वाभिमान का जीवन मिलेगा।
विज्ञापन
कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खरगे।
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने बाबा साहेब आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर अमित शाह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्हें (अमित शाह) पागल कुत्ते ने काट लिया। केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी (अमित शाह) दिक्कत यह है कि आंबेडकर और समानता उनकी सोच में नहीं है। ये चीजें उनकी विचारधारा से ही गायब है।
कर्नाटक मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, "मैं नहीं जानता कि साज जन्मों तक भगवान का नाम जपने पर मुझे स्वर्ग में जगह मिलेगी या नहीं, लेकिन इस जन्म में आंबेडकर का नाम जपने से हमें राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और स्वाभिमान का जीवन मिलेगा।" उन्होंने आगे कहा, "जितना ज्यादा आंबेडकर और बसवा दर्शन बढ़ेगा, आरएसएस की विचारधारा कम होती जाएगी। कांग्रेस नेता ने कहा, उन्हें (अमित शाह) पागल कुत्ते ने काट लिया है।"
इससे पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर राज्यसभा में आंबेडकर को लेकर उनकी टिप्पणियों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि संविधान पर चर्चा के बाद उसके दुर्भावनापूर्ण अभियान ने विपक्षी दल को आंबेडकर और आरक्षण विरोधी साबित कर दिया है।
विज्ञापन
अमित शाह का बयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा था, "अभी एक फैशन हो गया है- आंबेडकर, आंबेडकर...। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।" उनके इस बयान पर विपक्ष ने आरोप लगाया कि अमित शाह ने बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान किया।
गृह मंत्री अमित शाह की बाबासाहेब आंबेडकर से संबंधित टिप्पणी को लेकर विरोध जताते हुए विपक्षी सदस्यों ने मार्च निकाला तो भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर बाबासाहेब के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। संसद भवन के 'मकर द्वार' के निकट सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य एक दूसरे के सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की।
अमित शाह के बयान के विरोध में सांसदों के बीच हुई धक्का-मुक्की
भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा के सांसदों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और कई महिला सांसदों को संसद भवन में जाने से रोका और धक्का-मुक्की की।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन