फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amazon CEO Jeff Bezos invest one billion dollar in India Piyush goyal says it is not beneficence

एक अरब डॉलर का निवेश कर भारत पर कोई अहसान नहीं कर रही अमेजन : पीयूष गोयल

Thu, 16 Jan 2020 11:28 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 16 Jan 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Amazon CEO Jeff Bezos invest one billion dollar in India Piyush goyal says it is not beneficence
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : एएनआई

दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस के भारत में एक अरब डॉलर (7,000 करोड़ रुपये) के निवेश के एलान के एक दिन बाद केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उनकी कंपनी अमेजन देश में निवेश करके कोई अहसान नहीं कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऑनलाइन कंपनी कीमतें घटाकर कैसे इतना बड़ा नुकसान उठा सकती है।

विज्ञापन


रायसीना डायलॉग के दौरान गुरुवार को गोयल ने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियों को पूरी तरह भारतीय नियमों का पालन करना होगा और उन्होंने व्यवस्था की खामियों के सहारे बहु-ब्रांड खुदरा बाजार में उतरने के मौके नहीं तलाशने चाहिए। भारत बहु ब्रांड खुदरा बाजार में 49 फीसदी से ज्यादा विदेशी निवेश की अनुमति नहीं देता है और अभी तक किसी विदेशी खुदरा कंपनी को इसके लिए हरी झंडी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे (अमेजन) अरबों डॉलर लगा सकते हैं, लेकिन यदि उन्हें हर साल अरबों डॉलर का नुकसान होता है तो उन्हें आसानी से अरबों डॉलर मिल जाएंगे। इसलिए, वे अरबों डॉलर लगाकर भारत पर अहसान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कारोबारियों के लिए ई-स्टोर बनाएगा सीएआईटी

कारोबारी संगठन सीएआईटी ने कहा कि उसने मध्यप्रदेश में कारोबारियों के लिए व्यक्तिगत ई-स्टोर बनाने की पायलट परियोजना को पूरा कर लिया है और इसे जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर पेश कर दिया जाएगा। अखिल भारतीय व्यापारी महासंघ (सीएआईटी) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि उनका संगठन ऐसी कंपनियों के खिलाफ है, जो अपने फायदे के लिए सरकार की एफडीआई नीति का उल्लंघन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम ई-कॉमर्स के खिलाफ नहीं है और देश के हरेक कारोबारी के लिए व्यक्तिगत ई-स्टोर बनाकर कारोबारी समुदाय को ई-कॉमर्स के अनुरूप ढालने का काम कर रहे हैं।

मलयेशिया, तुर्की से आयात पर रोक नहीं लगाएगी सरकार

भारत के साथ बढ़ते व्यापारिक तनाव से चिंतित मलयेशिया और तुर्की को सरकार ने आयात नहीं रोकने का भरोसा दिया है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार की मलयेशिया या तुर्की से आयात पर प्रतिबंध लगाने की कोई मंशा नहीं है। भारत सभी देशों को उचित अवसर देने पर विश्वास करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed