फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amarujala poll: 78% people think Tamil Nadu farmers way to protest is Wrong

अमर उजाला पोलः 78 फीसदी ने माना मूत्र पीकर विरोध करना किसानों का गलत तरीका

Tue, 25 Apr 2017 06:40 PM IST
amarujala.com-Presented by- अकरम
amarujala.com-Presented by- अकरम Updated Tue, 25 Apr 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
amarujala poll: 78% people think Tamil Nadu farmers way to protest is Wrong

राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर लगभग एक महीने से ज्यादा समय से तमिलनाडु के किसान अपनी मांगों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए शनिवार को पेशाब पी लिया। उन्होंने फिर चेतावनी दी कि अगर अब भी मांगे नहीं मानी गईं तो वे मल खाएंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि तमिलनाडु के किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले करीब 38 दिनों से मोदी सरकार के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। इस  बीच में किसानों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान अर्धनग्न हुए, जिंदा चूहा खाया, मरे हुए सांप को मुंह में दबाया,घास खाया और नर की खोपड़ी गले में डालकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। लेकिन किसानों को अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई भी आश्वासन नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन


तमिलनाडु के किसानों द्वारा पेशाब पीकर विरोध दर्ज कराने को लोग गलत बता रहे हैं। अमर उजाला द्वारा कराए गए पोल में पाठकों ने माना है कि मूत्र पीकर विरोध करने का किसानों का तरीका गलत है। पोल में सवाल किया गया था कि क्या मूत्र पीकर विरोध करने का किसानों का तरीका सही है? इस सवाल पर पाठकों ने अपना राय का खुलकर इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा 78.28% (3928) पाठकों ने कहा कि वे किसानों के मूत्र पीकर विरोध करने के तरीके को सही नहीं मानते। वहीं, 21.72% (1090) पाठक किसानों के मूत्र पीकर विरोध करने के तरीके से इत्तिफाक रखते हैं। पोल में कुल 5018 पाठकों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed