फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amarujala Poll: 71% people says,centre and state govt are failed to curb so called 'Gau Rakshak'

अमर उजाला पोलः 71 फीसदी की राय, गोरक्षकों पर लगाम कसने में नाकाम हो रही सरकारें

Tue, 30 May 2017 07:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Tue, 30 May 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
Amarujala Poll: 71% people says,centre and state govt are failed to curb so called 'Gau Rakshak'
कथित गोरक्षा के नाम पर देशभर में लगातार बढ़ रही हिंसक घटनाओं ने केद्र सरकार और राज्य सरकारों की नीतियों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। अपराधी खुलेआम गोरक्षक का तमगा लेकर किसी को भी अपना शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन


हाल ही में एक नया मामला सामने आया है। वाशिम इलाके में कथित तौर पर बीफ रखने पर गोरक्षकों ने दो लोगों की पिटाई की। यह दोनों व्यापारी थे। इससे पहले भी देशभर में कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं जब गोरक्षा के नाम पर कुछ लोगों या संगठनों ने किसी बेगुनाह को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया या सरेआम किसी को भी पीट डाला। आरोप है कि सरकार की लापरवाही के चलते ऐसे लोगों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं।
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आप मानते हैं कि गो रक्षा के नाम पर बवाल करने वाले संगठनों पर लगाम कसने में नाकाम हो रही है सरकारें?' 

विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 10685 वोट मिले। इनमें 71.28 फीसदी (7616) पाठकों ने माना कि गो रक्षा के नाम पर बवाल करने वाले संगठनों पर लगाम कसने में सरकारें नाकाम हो रही है। जबकि 25.6 फीसदी (2735) पाठकों ने माना कि ऐसे संगठनों पर लगाम कसने में सरकारें नाकाम नहीं है। वहीं 3.13 फीसदी (334) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed