{"_id":"591c4d094f1c1bd520f230ba","slug":"amarujala-poll-69-67-percent-of-voters-says-it-raids-against-lalu-yadav-was-not-political-revenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 69.67 फीसद लोगों ने माना, लालू पर की गई कार्रवाई 'बदले की भावना' नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 69.67 फीसद लोगों ने माना, लालू पर की गई कार्रवाई 'बदले की भावना' नहीं
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 17 May 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
- फोटो : amarujala
इनकम टैक्स विभाग ने मंगलवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटों के दिल्ली-एनसीआर में मौजूद 22 ठिकानों पर छापेमारी की। आईटी विभाग को लालू की 1000 करोड़ की बेनामी संपत्ति होने का शक है।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव ने बेनामी संपत्ति मामले में आयकर विभाग की छापेमारी पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी को नए गठबंधन साथी मुबारक हों जब तक आखिरी सांस है, मैं फासीवादियों के खिलाफ लड़ता रहूंगा। बीजेपी के फांसीवादी और घमंडी नेता सावधान हो जाओ- लालू को धमकाने से पहले आईने में देखो, बिहार के भीतर लाखों लालू मौजूद हैं।
विज्ञापन
इस बात पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से पूछा था कि 'क्या आप भी लालू के इन आरोपों से सहमत हैं कि 'बदले की भावना' से हुई उनके खिलाफ कार्रवाई?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में कुल 14417 वोट मिले, जिसमें से 69.67 फीसदी (10,045 वोट) लोगों ने इस बात से असहमति जताई और माना कि लालू पर कार्रवाई बदले की भावना से नहीं की गई है। वहीं 28.22 फीसदी (4,068) लोगों ने हमारे सवाल का जवाब हां में दिया। जिनके अनुसार लालू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी बदले की भावना से की गई थी, जबकि 2.11 फीसदी (304) लोगों ने इस सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई।