{"_id":"591d9e584f1c1bd529f23ef8","slug":"amarujala-poll-65-64-percent-of-voters-says-cm-arvind-kejriwal-has-no-time-for-its-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल: 65 फीसदी कपिल के आरोपों से सहमत 'केजरीवाल के पास फिल्म देखने का समय, दफ्तर जाने का नहीं'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पोल: 65 फीसदी कपिल के आरोपों से सहमत 'केजरीवाल के पास फिल्म देखने का समय, दफ्तर जाने का नहीं'
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
Updated Thu, 18 May 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
poll
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पूर्व जल मंत्री और आम आदमी पार्टी से निकाले गए कपिल मिश्रा आए दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कोई न कोई आरोप लगा रहे हैं। बुधवार को भी कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया।
विज्ञापन
उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया कि पिछले एक साल में केजरीवाल मुश्किल से सिर्फ दो दिन ही अपने दफ्तर गए हैं। इसके साथ ही मिश्रा ने केजरीवाल पर कामकाज छोड़कर फिल्म देखने जाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
कपिल मिश्रा के इस खुलासे पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से पूछा था कि 'दिल्ली के CM केजरीवाल फिल्म देखने तो जाते हैं लेकिन सचिवालय नहीं! कपिल मिश्रा के इस आरोप से क्या आप सहमत हैं?'
विज्ञापन
अमर उजाला पोल के जवाब में कुल 13,582 वोट मिले, जिसमें से 65.64 फीसदी (8,915 वोट) लोगों ने कपिल मिश्रा के आरोप को सही बताया। वहीं 31.11 फीसदी (4,226) लोगों का मानना है कि कपिल मिश्रा का आरोप गलत है, जबकि 3.25 फीसदी (441) लोगों ने इस सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई।