फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amaruajla Poll: 84 Percent Thinks After the order of ICJ on Jadhav case Pakistan will fight

अमर उजाला पोलः 84% की राय, ICJ फैसले के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा पाक

Fri, 19 May 2017 07:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Fri, 19 May 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
Amaruajla Poll: 84 Percent Thinks After the order of ICJ on Jadhav case Pakistan will fight
Amaruajla Poll - फोटो : File Photo
कुलभूषण जाधव मामले में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस का फैसला आने के बाद भी ज्यादातर पाठकों ने माना कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने फिलहाल कुलभूषण जाधव की फांसी की सजा पर रोक लगा दी है। फैसला सुनाने से पहले कोर्ट ने कहा कि विएना संधि के अनुसार जाधव को काउंसलर एक्सेस मिलना चाहिए था। कोर्ट ने मामले में पाकिस्तान की ओर से रखी गई लगभग सभी दलीलों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय अदालत ने कहा जब दोनों ही देश विएना संधि पर हस्ताक्षर कर चुके हैं तो जाधव की काउंसलर एक्सेस की मांग सुनी जानी चाहिए थी। कोर्ट के अनुसार अभी यह ही तय नहीं हो पाया है कि जाधव आतंकवादी थे भी या नहीं। इसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया कि जब तक वह इस संबंध में कोई फैसला नहीं सुना दे तब तक पाकिस्तान जाधव को फांसी नहीं देगा।
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आपको लगता है कि जाधव मामले पर ICJ के आदेश के बाद भारत के प्रति अपनी हरकतों से बाज़ आएगा पाकिस्तान?'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 10,226 वोट मिले। इनमें 84.21% (8611 वोट) पाठकों ने माना कि अंतरराष्ट्रीय कोर्ट का फैसला आने के बाद भी पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा, जबकि 12.28% (1256 वोट) पाठकों ने अपनी राय व्यक्त की है कि जाधव मामले में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस का फैसला आने के बाद पाक अपनी हरकतों में सुधार करेगा। वहीं 3.51% (359 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed