{"_id":"591074d94f1c1b600285119f","slug":"amaruajla-poll-64-percent-of-voters-thinks-arvind-kejriwal-is-involved-in-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 64 फीसदी ने कहा अरविंद केजरीवाल पर लगाए कपिल मिश्रा के आरोपों में है दम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 64 फीसदी ने कहा अरविंद केजरीवाल पर लगाए कपिल मिश्रा के आरोपों में है दम
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Mon, 08 May 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
Amaruajla Poll
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्रीपद से बर्खास्त होने के बाद आज दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने सीधेतौर पर आप के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गलत तरीके से जमीन की डील कराने के लिए 2 करोड़ रुपए लेने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
इस खबर पर अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल करके पाठकों से पूछा था कि 'क्या कपिल मिश्रा के अरविंद केजरीवाल पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों में दम है?' इस पोल में कुल 14,409 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
पोल के जवाब में 64.61 फीसदी (9309 वोट) पाठकों ने माना कि कपिल मिश्रा के अरविंद केजरीवाल पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों में दम है। वहीं 30.78 फीसदी (4435 वोट) पाठकों का माना है कि कपिल मिश्रा के अरविंद केजरीवाल पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों में दम नहीं है। इसके अलावा 4.62 फीसदी (665 वोट) पाठकों ने इस सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई है।
विज्ञापन