फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amaruajla Poll: 55% people says, GST will help to reduce inflation

अमर उजाला पोलः 55 फीसदी ने कहा- GST लागू होने से कम होगी महंगाई

Tue, 23 May 2017 12:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Tue, 23 May 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
Amaruajla Poll: 55% people says, GST will help to reduce inflation
1 जुलाई से देश की कर योजना में एक नया और सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का लागू होना केंद्र सरकार का सबसे बड़ा फैसला माना जा रहा है। लेकिन हम सभी के दिमाग में कही न कही यह सवाल जरूर संदेह पैदा करता है कि आखिर हमारे जीवन पर इतने बड़े बदलाव का क्या प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन


सरकार ने विभिन्न सेवाओं के लिए टैक्स की दरें तय कर दी हैं। जिसमें कई सेवाओं के महंगे तो कई के सस्ते होंगे।  खाने-पीने और दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं, बिजली और लोहा-इस्पात सस्ती होने के आसार है।
विज्ञापन

 
सरकार के इस बड़े निर्णय का आम आदमी पर क्या प्रभाव पड़ेगा और महंगाई से कितनी राहत मिलेगी। इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या जीएसटी के लागू होने से आम आदमी को महंगाई से राहत मिलेगी?'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 13094 वोट मिले। इनमें 54.57% (7145) पाठकों ने माना कि इसके लागू होने से महंगाई से राहत मिलेगी, जबकि 36.51% (4780) पाठकों ने माना कि महंगाई कम नहीं होगी। वहीं 8.93% (1169) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed