फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amarnath: 22550 pilgrims visit baba barfani but Bad weather can again become obstacle in travel

अमरनाथ: 22550 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए, खराब मौसम फिर बन सकता है यात्रा में बाधा

Tue, 03 Jul 2018 04:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Jul 2018 04:32 AM IST
विज्ञापन
Amarnath: 22550 pilgrims visit baba barfani but Bad weather can again become obstacle in travel

बम-बम भोले के जयघोष के साथ सोमवार को पांचवें दिन सबसे अधिक 22550 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ अब तक 36366 यात्री पवित्र गुफा में हाजिरी दे चुके हैं। 

विज्ञापन


पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर साफ मौसम के बीच यात्रा जारी रही। हालांकि देर शाम को शेषनाग और बालटाल में बारिश शुरू हो गई थी। इससे बुधवार को खराब मौसम की सूरत में यात्रा में बाधा आ सकती है। 
विज्ञापन


इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से कड़ी सुरक्षा के बीच 4047 श्रद्धालु रवाना हुए। इसमें 3091 पुरुष 808 महिला, 139 साधु और 9 साध्वी शामिल रहे।

मौसम में सुधार होने से अमरनाथ यात्रियों को राहत मिली है। बालटाल बेस कैंप से सोमवार को 7730 पुरुष और 2133 महिला श्रद्धालुओं के साथ कुल 9863 यात्रियों ने पैदल यात्रा के लिए प्रस्थान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 402 पुरुष और 143 महिला श्रद्धालु चापर से पवित्र गुफा तक पहुंचे। पहलगाम बेस कैंप से भी हजारों यात्री रवाना हुए। शाम को शेषनाग पड़ाव पर बारिश शुरू हो गई थी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी एहतियात बरती जा रही हैं। तय शेड्यूल के मुताबिक ही यात्री वाहनों को भेजा जा रहा है।


सवा घंटे हाईवे बंद रहा, यात्री फंसे

जिले के बटोत में करोल पुल के पास सोमवार तड़के पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण सवा घंटे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। इससे अमरनाथ यात्रियों के पांचवें जत्थे के वाहन रास्ते में फंस गए। पुलिस ने बाद में मार्ग को खुलवा कर वाहनों को घाटी की तरफ रवाना किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed