फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala unique initiative of free advertising for small businessmen

बड़ी पहल: संकट से जूझता आपका कारोबार फिर भरेगा उड़ान, अमर उजाला देगा साथ

Sun, 04 Jul 2021 06:12 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 04 Jul 2021 06:12 AM IST
सार

कारोबार को पहले की तरह बुलंदी पर पहुंचाने के लिए अमर उजाला ने निशुल्क विज्ञापन की खास पहल शुरू की है, जिसका नाम है ‘उदय’।

विज्ञापन
Amar Ujala unique initiative of free advertising for small businessmen
अमर उजाला की बड़ी पहल... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संकट ने हमसे बहुत कुछ छीना। किसी ने अपना खोया, तो किसी का रोजगार चला गया। कारोबार का पहिया थमा तो बाजार में मायूसी छा गई।

विज्ञापन


व्यापारी हो या आम उपभोक्ता सभी बुरी तरह प्रभावित हुए। अब संकट के बादल धीरे-धीरे छंटने लगे हैं, बाजार खुल रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर आपके कारोबार को पहले की तरह बुलंदी पर पहुंचाने के लिए अमर उजाला ने निशुल्क विज्ञापन की खास पहल शुरू की है, जिसका नाम है ‘उदय’। स्थानीय कारोबारी उपभोक्ताओं के लिए विशेष लेकर आएं ताकि उनका भी लाभ हो, दोनों का लाभ तो दोनों की समृद्धि होगी।
विज्ञापन


पांच करोड़ तक टर्नओवर वाले करीब 3000 व्यापारी बन सकेंगे हिस्सा
इस पहल का मकसद है, ‘एक सबके लिए, सब एक के लिए’। जिस कारोबारी का टर्नओवर पांच करोड़ तक है वह इस योजना का हिस्सा बन सकेगा। शर्त यह होगी कि विज्ञापन में वह ग्राहकों के हित में कोई न कोई ऑफर देगा जिसका लाभ ग्राहक उठा सकेंगे। शहर, गांव और कस्बों के करीब तीन हजार व्यापारियों को निशुल्क विज्ञापन का लाभ दिया जाएगा और इससे हजारों ग्राहक भी लाभांवित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यूरी करेगी लाभ पाने वालों का चयन
इस योजना में पारदर्शिता के लिए स्वतंत्र ज्यूरी टीम होगी जो निशुल्क विज्ञापन पाने वाले व्यापारियों का चयन करेगी। इसके लिए अमर उजाला में नंबर दिए जाएंगे जिसपर कारोबारी को सिर्फ मिस्ड कॉल करना होगा।

अमर उजाला की टीम खुद उस व्यापारी से संपर्क कर उसके बारे में जानकारी इकट्ठा करेगी और लाभार्थियों की सूची बनाएगी। ज्यूरी में तीन सदस्य होंगे जिनमें एक शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति, कला क्षेत्र से एक व्यक्ति और एक शहर की प्रतिष्ठित एजेंसी का संचालक होगा। यही ज्यूरी अंतिम चयन करेगी।


इस नंबर पर करें मिस्ड कॉल
8130228585


स्थानीय दुकान से ही खरीदें सामान
संकट के इस घड़ी में हम सब यह जान चुके हैं कि अपने ही काम आते हैं। ऐसे में अगर हम अपने मुहल्ले, बाजार के कारोबारियों का साथ देंगे तो कहीं न कहीं हम अपना भी लाभ कर रहे होंगे। इसलिए इस योजना के माध्यम से आग्रह है कि अपने निकट के दुकान या बाजार से ही सामान खरीदें।

अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी होगा प्रसार
इस योजना का प्रचार-प्रसार अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफार्म पर भी होगा। विज्ञापन में अगर ग्राहकों के लिए कोई ऑफर होगा तो इस विज्ञापन का प्रसार अमर उजाला वेबसाइट के जरिए भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed