फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala 's ' Maa Tujhe Pranam all markets of cities , schools, national Gugega

अमर उजाला का ‘मां तुझे प्रणाम’ शहरों के हर बाजारों, स्कूलों में गूजेगा राष्ट्रगान

Tue, 09 Aug 2016 04:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 09 Aug 2016 04:10 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala 's ' Maa Tujhe Pranam all markets of cities , schools, national Gugega
national flags - फोटो : getty images

अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ में शहर के सभी व्यापारी, स्कूल और औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर सहयोग का वादा किया। इस बार भी हर चौराहे, प्रमुख मार्गों के साथ शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह 10 बजे राष्ट्रगान होगा।

विज्ञापन


सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएंगे और देश के लिए 52 सेकेंड के लिए रुकेंगे। मोहकमपुर स्थित अमर उजाला के मुख्य कार्यालय में बैठक हुई। इसमें सभी ने सुझाव देने के साथ ही सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बैठक में सबसे पहले प्रोजेक्टर पर गत वर्ष के आयोजन की झलकियां दिखाई गईं। जिसे सभी ने सराहते हुए कहा कि अमर उजाला का यह कार्यक्रम निरंतर सात वर्षों से नयी ऊंचाई के साथ आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी नेता लल्लू मक्कड़, आशीष बंसल, संजय कुमार, रजनीश कौशल, सरदार राजबीर सिंह, राकेश मक्कड़ ने कहा कि अमर उजाला का यह अभियान हर साल स्वतंत्रता दिवस पर देश प्रेम की भावना जागृत करता है। इससे शहर के बच्चे, किशोर, युवा, वृद्ध और महिलाओं के साथ हर वर्ग के लोग पूरी शिद्दत से जुड़ते हैं।

अमर उजाला का मां तुझे प्रणाम अभियान बहुत सार्थक कार्यक्रम है। यह आयोजन नई पीढ़ी को इस राष्ट्रीय पर्व की याद ही नहीं दिलाता, बल्कि उसे पूरे मनोयोग के साथ इसमें सहभागिता करने के लिए प्रेरित भी करता है। संयुक्त व्यापार संघ इस बार भी आयोजन में पूरी तरह सहयोग देगा। - नवीन गुप्ता, अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ 
 
आयोजन को हम आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ते हुए इसमें अपने शहर और जिले के पौराणिक, एतिहासिक और क्रांतिकारी स्थलों का भी परिचय कराएं। आईआईए हर साल अमर उजाला के साथ जुड़कर यह कार्यक्रम करता है और इस बार भी पूरे उत्साह से करेगा। - पंकज गुप्ता, प्रदेश महासचिव आईआईए 

राष्ट्रीय पर्व में अमर उजाला सामाजिक सरोकार भी जोड़े। इस कार्यक्रम के जरिये यदि पौधरोपण और वाटर हार्वेस्टिंग के लिए प्रेरित किया जाएगा तो बेहतर होगा। हम इस अभियान में हमेशा अमर उजाला के साथ हैं। - अतुल भूषण गुप्ता, प्रदेश सचिव आईआईए


 

सुबह 10 बजे अमर उजाला के साथ ट्रांसपोर्ट नगर में ध्वजारोहण

Amar Ujala 's ' Maa Tujhe Pranam all markets of cities , schools, national Gugega
National Flag - फोटो : Amar Ujala

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन सुबह 10 बजे अमर उजाला के साथ ट्रांसपोर्ट नगर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान करेगी। इसके साथ ही प्रचार प्रसार में भी सहयोग देगी। - गौरव शर्मा, अध्यक्ष मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन 

मां तुझे प्रणाम में हम सब अमर उजाला के साथ हैं। पुराने शहर के बाजार में हम मिलकर अमर उजाला के इस कार्यक्रम को एक नया आगाज देंगे। - विजय आनंद, पार्षद और मंत्री संयुक्त व्यापार संघ 

इस बार हमारा प्रयास है कि पब्लिक स्कूलों में सुबह 10 बजे ही ध्वजारोहण और राष्ट्रगान  हो। इसके लिए हम बैठक करेंगे और अमर उजाला के अभियान से पूर्ण रूप से जुड़ेंगे। - डॉ. कर्मेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य कालका स्कूल 

अभियान से ज्यादा से ज्यादा स्कूलों को जोड़ा जाए, ताकि बच्चों के अंदर देश प्रेम की भावना जागृत हो सके। यह भी संदेश दिया जाए कि स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान सहित अपने पास सुरक्षित रखें। - अनुपमा, प्रधानाचार्या गार्गी स्कूल 

रोटरी क्लब अमर उजाला के इस अभियान में अपनी तरफ से पूरा सहयोग देगा। इसके साथ ही सरधना व्यापार संघ की तरफ से इस बार अशोक की लाट पर कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा। - ठा. प्रीतिश सिंह, समाज सेवी

देश भक्ति के साथ ही पर्यावरण को भी इस अभियान में शामिल किया जाए। व्यापारी अमर उजाला के इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग देंगे। - विपुल सिंघल, मंत्री संयुक्त व्यापार संघ 

यह कार्यक्रम बहुत ही प्रभावशाली है। इसने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। इस अभियान से देहात के स्कूलों को भी जोड़ा जाएगा। - सुखपाल सिंह तोमर, प्रधानाचार्य 

कार्यक्रम में हम स्वयं जिम्मेदारी लें, कि कहां पर किस तरह सहयोग कर सकते हैं। मैं इस अभियान में साथियों के साथ मेडिकल अस्पताल क्षेत्र में पूर्ण सहयोग दूंगा। - विपिन त्यागी, कर्मचारी नेता 

बाजारों में एक-एक प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा

Amar Ujala 's ' Maa Tujhe Pranam all markets of cities , schools, national Gugega
india flag

बाजारों में एक-एक प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा। सभी एकजुट होकर सुबह ठीक 10 बजे राष्ट्रगान करेंगे और इस महाभियान को पूर्ण सफल बनाएंगे। - कमल ठाकुर, उपाध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ 

अपने शहर के पुराने बाजार अभी इस अभियान से अछूते हैं। इस बार हम व्यापारी मिलकर यह अभियान वहां तक लेकर जाएंगे। - सरदार दलजीत सिंह, उपाध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ

यह कार्यक्रम हमें बचपन याद दिला देता है। तब इस दिन को लेकर उत्साह हुआ करता था। आज भी हम मां तुझे प्रणाम के साथ पूरे उत्साह से इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं। - सरदार नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष आबूलेन व्यापार संघ 

हमारा संगठन अमर उजाला के इस अभियान में पूरा सहयोग देगा। सुबह रास्तों को कवर किया जाएगा और राष्ट्रगान के लिए लोगों को रोका जाएगा। - विनेश जैन, अध्यक्ष डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन 

हम इस कार्यक्रम में पूरा सहयोग देंगे और प्रचार के लिए 21 होर्डिंग शहर के चौराहों पर लगवाए जाएंगे। 
डॉ. राजेश, सलाहकार एमडीए बोर्ड 

कार्यक्रम में जिला विज्ञान क्लब की टीम अमर उजाला को चौराहों पर राष्ट्रगान के लिए पूरी तरह सहयोग करेगी। 
दीपक शर्मा, जिला समन्वयक जिला विज्ञान क्लब 

अभियान में सहभागिता के साथ यह भी संदेश दें कि स्वतंत्रता दिवस पर प्लास्टिक का ध्वज उपयोग न करें, उसके स्थान पर कागज या कपड़े का ध्वज प्रयोग किया जाए। - अजय सेठी, अध्यक्ष कोशिश संस्था 

साईंपुरम इंडस्ट्रियल एरिया इस बार भी अमर उजाला के साथ ध्वजारोहरण करेगा। - अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष 

इस आयोजन के प्रचार के लिए छात्रों के साथ रैली का आयोजन किया जाएगा। - अंकित चौधरी, छात्र नेता 

सहोदय का प्रयास होगा कि अपने स्कूलों में जल्दी ध्वजारोहरण कर भैंसाली मैदान में बच्चों के साथ ठीक 10 बजे कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई जाए। - राहुल केसरवानी, सचिव सहोदय 

बच्चों के कार्यक्रम भी 15 अगस्त को आयोजित कराए जाएं। सहोदय इसमें सहयोग देगा। - सतीश शर्मा, प्रधानाचार्य 

दवा व्यापार संघ खैरनगर ठीक 10 बजे कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रगान में भाग लेगा। - इंद्रपाल सिंह, अध्यक्ष मेरठ कैमिस्ट एसोसिएशन 
 
हापुड़ रोड और मवाना रोड पर प्रचार प्रसार के साथ ही इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। - मनोज गोयल, किंग ब्रेड निर्माता 

मॉलीवुड एसोसिएशन हर साल इस अभियान में सहयोग करती है और इस बार भी करेगी। -  संदीप गुप्ता

स्वतंत्रता दिवस यूं तो सभी मनाते हैं, लेकिन अमर उजाला ने इसमें जोश भरा है। जिस कारण हर साल इस आयोजन का इंतजार रहता है। - सतीन नवल, प्रोफेसर 

मुझे शहर में आए ज्यादा दिन नहीं हुए, लेकिन बैठक में अहसास हो चुका है कि यह कार्यक्रम कितना भव्य होता है। इसलिए मैंने निर्णय लिया है कि अपने आवासीय विद्यालय में ठीक दस बजे ध्वजारोहरण कर राष्ट्रगान कराया जाएगा। - बीनू सिंह, शिक्षिका आवासीय विद्यालय 
 
यहां करें संपर्क 
कार्यक्रम में शहरवासी भी अपना योगदान दे सकते हैं। हमसे जुड़ने के लिए 9897551109 पर संपर्क करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed