{"_id":"5881fc1c4f1c1b9a25efeec1","slug":"amar-ujala-poll-yuvraj-singh-will-play-2019-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: जनता की नजर में युवी जरूर 2019 वर्ल्ड कप खेलेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: जनता की नजर में युवी जरूर 2019 वर्ल्ड कप खेलेंगे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Jan 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : '
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरिज में इंग्लैंड को हरा कर 2-0 की बढ़त बना ली है। कटक में खेले गए दूसरे वनडे के हीरो युवराज सिंह रहे। टीम में लंबे समय बाद वापसी करने वाले युवराज ने बाराबाती स्टेडियम में 150 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने अपने करियर की 14वीं सेंचुरी भी बनाई।
विज्ञापन
युवराज ने टीम इंडिया को उस वक्त संभाला जब फॉर्म में चल रहे कप्तान विराट कोहली पवेलियन लौट चुके थे। हालांकि, बड़ा स्कोर खड़ा करने में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साथ दिया। उन्होंने भी शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
इस पारी के बाद युवराज ने अपनी फॉर्म और फिटनेस साबित कर दी। युवी ने न सिर्फ चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के लिए अपना दावा मजबूत किया है, मगर अब उनकी नजरें वर्ल्ड कप 2019 पर होगी। 2011 वर्ल्ड कप के 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' को 2015 वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
युवराज के इस प्रदर्शन के बाद अब उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे 2019 का वर्ल्ड कप भी खेलेंगे। इसी पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल किया। पोल में पाठकों से सवाल पूछा, 'कटक वनडे में शानदारी वापसी करने के बाद क्या युवराज 2019 का वर्ल्ड कप खेल पाएंगे?'
कुल 10,407 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। सबसे अधिक 79.26 फीसदी यानि 8,249 पाठकों का मानना है कि युवराज 2019 का वर्ल्ड कप जरूर खेलेंगे। 14.53 फीसदी यानि 1,512 पाठकों ने माना कि युवराज वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे। वहीं 6.21 फीसदी यानि 646 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प चुना।