फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: Yashwant Sinha and Shatrughan Sinha activities may cause BJP to lose elections

अमर उजाला पोल: लोगों की राय, यशवंत और शत्रुघ्न की गतिविधियों से BJP को हो सकता है नुकसान 

Wed, 31 Jan 2018 08:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Jan 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: Yashwant Sinha and Shatrughan Sinha activities may cause BJP to lose elections
amar ujala poll

मंगलवार (30 जनवरी) को मंगलवार को भाजपा नेता यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा ने विपक्षी दलों के साथ मिलकर एक नया राजनीतिक मोर्चा राष्ट्र मंच बना लिया है। इस दौरान यशवंत सिन्हा ने कहा था कि यह मंच विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने के लिए खड़ा किया है चाहे फिर नीतियां केंद्र सरकार की हों या राज्य सरकार की। हाल ही में किसानों के मामले पर उन्होंने महाराष्ट्र के अकोला में आंदोलन किया और तभी खत्म किया जब मुख्यमंत्री ने उनकी सारी मांगे मान ली थी।

विज्ञापन


सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से पूछे जाने पर क्या वे सरकार की नीतियों से संतुष्ट नहीं हैं, उनका कहना था यदि उन्हें पार्टी पर बोलने का मौका दिया गया होता तो वे इस मंच पर क्यों आते। उन्होंने नाराजगी जाहिर की कि संसद का बजट सत्र धीरे-धीरे घटाकर सिर्फ 5 दिनों का कर दिया गया है। इसी तरह 3 दिन तक चलने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी अब सिर्फ आधे दिन में ही खत्म हो जाती है। उन्होंने कहा कि वहां उन्हीं लोगों को बोलने दिया जाता है जो वही बोलते हैं जो पार्टी नेतृत्व सुनना चाहता है। बता दें कि ये दोनों बीजेपी नेता पिछले कुछ समय से बीजेपी के खिलाफ काफी मुखर रहे हैं। 
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या यशवंत और शत्रुघ्न की गतिविधियों से भाजपा को आगामी चुनावों में नुकसान हो सकता है?'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 3,488 वोट मिले। इनमें 51.89 फीसदी (1,810 वोट) पाठकों ने माना कि यशवंत और शत्रुघ्न की गतिविधियों से बीजेपी को आगामी चुनावों में नुकसान हो सकता है, जबकि 48.11 फीसदी (1,678 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि यशवंत और शत्रुघ्न की गतिविधियों से बीजेपी को आगामी चुनावों में नुकसान नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed