फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: Women's Reservation Bill will not be passed in the monsoon session of Parliament

अमर उजाला पोल: पाठकों की राय, संसद के मानसून सत्र में महिला आरक्षण विधेयक नहीं हो पाएगा पारित 

Wed, 18 Jul 2018 08:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jul 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: Women's Reservation Bill will not be passed in the monsoon session of Parliament
संसद का मानसून सत्र शुरू चुका है और यह 10 अगस्त तक चलेगा। भाजपा शासन में मानसून का यह आखिरी सत्र है। बता दें कि सत्र शुरू होने से पहले लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सभी राजनीतिक पार्टियों से संसद निर्विरोध चलने देने का आह्वान किया था। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा, जिसमें इस सत्र में 'महिला आरक्षण विधेयक' लाने की मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि आप बिल पेश कीजिए संसद में कांग्रेस इसका समर्थन करेगी। हालांकि इस बार भी संसद के मानसून सत्र में हंगामे के चलते 'महिला आरक्षण विधेयक' पारित न हो पाने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


महिला आरक्षण बिल भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी गले की फांस बना हुआ है। यह इनसे न तो उगलते बन रहा है न निगलते ही बन रहा है। पिछले दस से अधिक सालों से शायद ही कोई संसद सत्र होगा जिसमें महिला आरक्षण बिल की बात न उठी हो। जिस तरह से इस आरक्षण विधेयक को पिछले कई सालों से बार-बार पारित होने से रोका जा रहा है या फिर राजनीतिक पार्टियों में इसे लेकर विरोध है इसे देखकर यह लगता है कि शायद ही यह कभी संसद में पारित हो सके।   
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या इस बार संसद के मानसून सत्र में बहुप्रतीक्षित महिला आरक्षण विधेयक पारित हो जाएगा?'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 2,022 वोट मिले। इनमें 59.59 फीसदी (1,205 वोट) पाठकों ने माना कि संसद के मानसून सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो पाएगा, जबकि 40.41 फीसदी (817 वोट) पाठकों ने संसद के मानसून सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर भरोसा जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed