{"_id":"5870d0d44f1c1be36b1584bc","slug":"amar-ujala-poll-women-can-take-knife-in-delhi-metro-is-wrong","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : 66 फीसदी लोगों ने माना मेट्रो में चाकू ले जाने की इजाजत गलत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : 66 फीसदी लोगों ने माना मेट्रो में चाकू ले जाने की इजाजत गलत
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Jan 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ ने अहम कदम उठाया है। ट्रेन में यात्रा के दौरान महिलाएं आत्मरक्षा के लिए अपने साथ छोटा चाकू रख सकती हैं। इसके साथ ही अन्य यात्री ट्रेन में लाइटर और माचिस रख सकते हैं।
विज्ञापन
सीआईएसएफ अधिकारियों के मुताबिक अब महिलाएं चार इंच तक का चाकू अपने साथ रखकर यात्रा कर सकेगी। इसके अलावा चार इंच तक की कैंची भी वे ले जा सकेंगी। मेट्रो में चाकू ले जाने की इजाजत पर अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल कराया। पाठकों से सवाल पूछा गया कि "क्या सुरक्षा के नाम पर दिल्ली मेट्रो में लड़कियों को चाकू ले जाने की इजाजत देना सही है?"
विज्ञापन
इस सवाल के जवाब में कुल 9388 लोगों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 66.14 फीसदी यानि 6, 143 पाठकों का मानना है कि मेट्रो में लड़कियों को चाकू ले जाने की इजाजत देना सही नहीं है। 31.55 फीसदी यानि 2,930 पाठकों ने कहा कि सुरक्षा के नाम पर दिल्ली मेट्रो में लड़कियों को चाकू ले जाने की इजाजत देना सही फैसला है। वहीं 2.31 फीसदी यानि 215 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन