{"_id":"5b3638ae4f1c1bf46e8ba34c","slug":"amar-ujala-poll-voters-think-women-are-not-safe-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: पाठकों की राय- देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: पाठकों की राय- देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Jun 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के लिए भारत के सबसे असुरक्षित देश होने की खबर आने के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा जोरो पर है। बता दें कि थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन द्वारा हाल ही में किए गए एक सर्वेक्षण से यह बात सामने आई है। खास बात यह है कि इस सर्वेक्षण में युद्धग्रस्त सीरिया और अफगानिस्तान को महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से भारत से बेहतर बताया गया है। वहीं, यौन हिंसा के बहुत अधिक खतरे की वजह से भारत को महिलाओं के लिए ‘दुनिया का सबसे खतरनाक देश’ बताया गया।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट के आने के बाद से विपक्षी दल भी केंद्र की मोदी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर हमला बोल रहे हैं। इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आप इस रिपोर्ट से सहमत हैं कि वाकई हमारे देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं?
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 3,588 वोट मिले। इनमें 57.66 फीसदी (2,028 वोट) पाठकों ने माना कि वाकई हमारे देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, जबकि 42.34 फीसदी (1489 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि हमारे देश में महिलाएं सुरक्षित हैं।
विज्ञापन