{"_id":"5cc71184bdec22076f50fbe4","slug":"amar-ujala-poll-voters-think-voting-on-the-basis-of-political-parties-and-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: पाठकों की राय, राजनीतिक दल और प्रत्याशी के आधार पर करते हैं मतदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: पाठकों की राय, राजनीतिक दल और प्रत्याशी के आधार पर करते हैं मतदान
Mon, 29 Apr 2019 08:30 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Mon, 29 Apr 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के तहत आज उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र समेत 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान संपंन हुआ। शाम 6 बजे तक करीब 64 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा प. बंगाल में 76 फीसदी मतदान हुआ। कई राज्यों में लोकतंत्र के खूबसूरत रंग देखने को मिले तो कहीं हिंसक झड़पों के कारण माहौल गर्म भी नजर आया। चौथे चरण में कुल 961 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।
विज्ञापन
अमर उजाला डॉट कॉम ने रविवार को ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'आप किस आधार पर मतदान करते हैं?'
पोल में पाठकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इनमें 46.84 फीसदी पाठकों ने माना कि वह राजनीतिक दल के आधार पर मतदान करते हैं, जबकि 37.02 फीसदी पाठकों ने कहा कि वह प्रत्याशी के आधार पर वोटिंग करते हैं। वहीं 16.13 फीसदी पाठकों ने कहा कि वह इन दोनों आधार पर मतदान नहीं करते हैं।
विज्ञापन