{"_id":"5b3a3f024f1c1b8c278b8d71","slug":"amar-ujala-poll-voters-think-mob-lynching-incidents-increasing-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: लोगों की राय, देश में भीड़ की अराजकता बढ़ती जा रही है","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: लोगों की राय, देश में भीड़ की अराजकता बढ़ती जा रही है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Jul 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के धुले जिले में रविवार को बच्चा चोर गिरोह का सदस्य होने के शक में गांव वालों ने पांच लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना धुले जिले के पिंपालनेर से 25 किलोमीटर दूर स्थित आदिवासी रेनपाड़ा गांव में सुबह 11.30 बजे हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कुछ अन्य लोगों के साथ इन पांचों को राज्य परिवहन बस से उतरते देखा गया। इन पांच में से एक व्यक्ति ने जब एक बच्ची से बातचीत करने की कोशिश की तो साप्ताहिक रविवार बाजार में खरीदारी के लिए आए लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। भीड़ के हमले में पांच लोग मारे गए। इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या देश में भीड़ की अराजकता बढ़ती जा रही है?' पोल के जवाब में हमें कुल 3,565 वोट मिले। इनमें 87.38 फीसदी (3,115 वोट) पाठकों ने माना कि देश में भीड़ की अराजकता बढ़ती जा रही है, जबकि 12.62 फीसदी (450 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि देश में भीड़ की अराजकता नहीं बढ़ रही है।
विज्ञापन